प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में पाकिस्तान जाएंगे। 1999 के कारगिल युद्घ और 2008 के मुंबई हमलों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली पाकिस्तान यात्रा होगी। इससे पहले 1999 में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान का दौर किया था। रूस के शहर उफा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
2 of 8
शंघाई सहयोग सम्मेलन के इतर दोनों मुल्कों के प्रधानमंत्रियों के बीच 45 मिनट की मुलाकात निर्धारित थी, हालांकि यह डेढ़ घंटे के आसपास चली। मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर तय की गई थी। पिछली गर्मियों में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और नवाज शरीफ के बीच तीसरी बार मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। नवाज शरीफ ने उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
3 of 8
मोदी और शरीफ के बीच लगभग डेढ़ घंटे चली मुलाकात के बाद दोनों मुल्कों के विदेश सचिवों ने मीडिया से बातचीत की। पाकिस्तानी विदेश सचिव ऐजाज अहमद चौधरी ने बताया कि दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की और उसके खात्मे के लिए सहयोग पर सहमति जताई। मोदी और नवाज के बीच इससे पहले बीते साल नवंबर में काठमांडू में हुए सार्क सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी। शुक्रवार की मुलाकात के बाद भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि दोनों ही देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
4 of 8
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुंबई हमलों की जांच को तेज करने के मसले सहमति बनी। ये तय किया गया कि दोनों देश मामले में सूचनाओं मसलन वाइस सैपंल्स का आदानप्रदान भी किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आतंकवाद के मसले पर बातचीत के लिए नई दिल्ली में मुलाकात होगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
5 of 8
एस जयशंकर ने बताया कि डीजी बीएसएफ और डीजी पाकिस्तान के बीच भी जल्द ही बैठक होगी। उसके बाद डीजएमओ के बीच बैठक होगी। एस जयशंकर ने दोनों मुल्कों की जेलों में बंद मछुआरों को 15 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया की नवाज शरीफ ने मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता पहले भी दिया था। आज भी उन्होंने उस न्योता को दोहराया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान के दौरे को तैयार हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
6 of 8
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नरेंद्र मोदी ने अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नवाज शरीफ को भी न्योता भेजा था। शरीफ ने वो न्योता स्वीकार भी किया और किसी भारतीय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बन गए थे। उफा में दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के लिए पहलकदमी मोदी की ओर से ही की गई थी। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने मुलाकात की पुष्टि की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्वीट में इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, ‘यह सही है कि पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम नवाज शरीफ शुक्रवार की सुबह एससीओ सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।’
विज्ञापन
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
7 of 8
उस ट्वीट से कुछ घंटे पहले ही विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा था कि दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावनाएं हमेशा मौजूद हो सकती हैं।
तस्वीरें: मोदी-नवाज के हाथ तो मिल गए पर दिल कब मिलेंगे?
8 of 8
मोदी और शरीफ की पिछली मुलाकात नेपाल की राजधानी काठमांडू में नवंबर में हुए दक्षेस देशों के सम्मेलन के दौरान हुई थी, मगर यह मुलाकात द्विपक्षीय नहीं थी। दोनों देशों के रिश्तों उस समय और तल्ख हो गए, जब बांग्लादेश के दौरे पर गए पीएम मोदी ने भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया था।