नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किसानों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह किसानों की जमीन सस्ती कीमत पर अपने कारोबारी मित्रों को दिलवाने के प्रयास में हैं। इसलिए न तो वह एमएसपी में बढ़ोतरी करने और न ही उनके कर्ज को माफ करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
'जमीन के लिए किसानों को कमजोर कर रहे मोदी'
2 of 6
राहुल कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन गुडुगुर में बोल रहे थे। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के किसानों की उन्हें कोई चिंता नहीं है। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जमीन से नहीं जुड़े हुए है और वह हमेशा बड़े उद्योगपतियों के साथ नजर आते हैं इसलिए वह व्यवसायिक और औद्योगिक श्रेणी के लिए प्रधानमंत्री है और आम जनता के लिए नहीं।
विज्ञापन
'जमीन के लिए किसानों को कमजोर कर रहे मोदी'
3 of 6
सच्चाई ये है कि वो आपकी जमीन चाहते हैं अपने तीन-चार कारोबारी मित्रों के लिए,वो जानते हैं कि जो जमीन उन्हें आज एक या दो लाख में मिल रही है वो कल आठ से दस साल में करोड़ों की हो जाएगी।
'जमीन के लिए किसानों को कमजोर कर रहे मोदी'
4 of 6
इसलिए वह किसी न किसी तरह आपकी जमीन लेना चाहते हैं। हम आपके साथ हैं। ये आपकी ताकत को नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को परेशान किसानों को बचाने के लिए कर्नाटक आना चाहिए। राहुन ने कहा कि आत्महत्या करने वाले किसानों के शोक संतप्त परिजनों से मिलने न तो मोदी गए और न ही भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता।
विज्ञापन
'जमीन के लिए किसानों को कमजोर कर रहे मोदी'
5 of 6
अपनी यात्रा के दौरान राहुल ने बच्चों से मुलाकात की।
साथ ही हावेरी जिले के रानेबेन्नुर तालुक के दो गांवों का दौरा भी किया और कर्ज की वजह से आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किसानों के लिए फसलों के लिए कर्ज पर ब्याज पर माफी का ऐलान किया। साथ ही सुसाइड करने वाले किसानों के लिए मुआवजा बढ़ाकर दो से पांच लाख कर दिया गया है।