प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधि मंडल को कहा कि मजहब के आधार पर लोगों को बांटने वाली राजनीति में उनका विश्वास नहीं है। मुस्लिम समदाय के सदस्य अपनी समस्याओं के हल के लिए किसी भी वक्त उनका दरवाजा खटखटाएं, वे हल करने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
2 of 10
मोदी ने कहा है कि वे न तो ऐसी राजनीति में विश्वास करते हैं जो साम्प्रदायिकता के आधार पर लोगों को बांटती है। मोदी के मुताबिक अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक की राजनीति ने देश को भारी नुकसान पहुंचाया है। सभी समस्याओं का निदान विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
3 of 10
मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के 30 नेताओं ने इमाम उमैर अहमद इल्यासी के नेतृत्व में पीएम मोदी से मुलाकात की।
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
4 of 10
इन नेताओं से बातचीत करते हुए पीएम ने शब-ए-बरात सरीखे समारोह के व्यस्त समय होने के बावजूद नेताओं की उनसे मुलाकात करने की सराहना की।
विज्ञापन
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
5 of 10
मुस्लिम समुदाय के इन नेताओं ने भी पिछले एक वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि वे प्रगति एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री के साथ भागीदारी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
6 of 10
उन्होंने पीएम को आश्वस्त किया है कि मुस्लिम समुदाय ने वोट बैंक की बांटने की राजनीति को नकार दिया है और अब उनकी रुचि विकास में है।
विज्ञापन
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
7 of 10
मुस्लिम समाज के प्रमुख नेताओं से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मुस्लिम समुदाय के लड़कियों और बच्चों के लिए गुजरात में हुए विकास कार्यों का हवाला दिया। वहां के पतंग उधोग के विकास का उन्होंने खास उल्लेख किया।
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
8 of 10
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय को लेकर आगे बढ़ रही है। किसी खास धर्म या वर्ग के हित को लेकर नहीं। तो मुस्लिम नेताओं ने मुस्लिम युवाओं के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर देने के अभियान के लिए पीएम की सराहना की।
CM से PM तक: मुस्लिमों के कितने करीब आए मोदी?
9 of 10
इस बैठक में केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मुख्त्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अलावा देशभर के तीस से अधिक मुस्लिम नेता उपस्थित थे।