प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मोदी ने कहा कि हिमालय दोनों देशों की साझी विरासत है और इसके संरक्षण के लिए सबको मिलकर काम करना चाहिए। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान की संसद को संबोधित किया। मोदी ने अपना भाषण हिंदी में दिया और उनके भाषण का स्थानीय भाषा में अनुवाद किया गया। मोदी ने अपने संबोधन में 'भारत फॉर भूटान, भूटान फॉर भारत' का नारा दिया।