फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sat, 08 Aug 2015 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
मुंबई की धर्मगुरु राधे मां पर वहीं की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को धर्मगुरु ने प्रताड़ित किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

2 of 15
महिला का ने आरोप लगाया है कि राधे मां  के 'आदेश' पर उसके ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने यह आरोप लगाया है कि राधे मां ने दहेज के लिए उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया है।
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

3 of 15
महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस इस मामले में राधे मां से भी पूछताछ करेगी और अगर इन पर लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो इन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

4 of 15
राधे मां की योग्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के जिन गानों पर कोई डांस नहीं कर सकता उस पर भी राधे मां बेहतरीन और लुभावन डांस करने का माद्दा रखती हैं। अगर आप कभी भी फिल्मी गानों पर ठुमकती हुई राधे मां नजर आ जाएं तो आश्चर्यचकित मत होइएगा।
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

5 of 15
मुंबई की निक्की के अनुसार उसकी शादी 2012 में वहीं के नकुल गुप्ता से हुई थी। नकुल के मामा मनमोहन गुप्ता के घर में राधे मां रहती हैं जिन्हें उनका पूरा परिवार मानता है।
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

6 of 15
नकुल के परिवार वालों ने दोनो की शादी भी राधे मां के कहने पर ही तय की गई थी। निक्की का आरोप है कि शादी से  उसके ससुराल वालों और राधे मां की मांगे शुरु हो गई थीं।
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

7 of 15
निक्की के भाई रौनक के अनुसार नकुल के परिवार वाले चाहते थे कि राधे मां के के लिए एक हेलीकॉप्टर, शादी तक पहुचंने के लिए मर्सिडीज कार, शादी के दौरान राधे मां के प्राक्ट्य के लिए एक क्रेन, गोल्ड नेकलेस, डिजाइनर लंहगा और श्रृंगार के सामान की फरमाइश की थी, जिसका कुल खर्चा लगभग 7 लाख रुपए के करीब था।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

8 of 15
निक्की के मुताबिक जब नकुल और राधे मां की मांगो को उनके परिवार वालो ने नकार दिया तो उसी के साथ उनके लिए दिक्कते खड़ी की जाने लगीं। निक्की ने कहा कि शादी होने के बाद उसकी जिंदगी में राधे मां की दखल शुरु हो गई।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

9 of 15
निक्की ने बताया कि राधे मां अपने कमरे में में फिल्मी गानों पर डांस करती है और अगर किसी ने उस दौरान उन्हें देख लिया तो उसकी पिटाई भी होती थी।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

10 of 15
निक्की के मुताबिक राधे मां कोई सन्यासिन नहीं हैं बल्कि वो पूरा गृहस्थ जीवन जीती हैं और ये उनका सबसे बड़ा झूठ है कि वे संसार की मोहमाया से दूर हैं।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

11 of 15
निक्की ने यह भी बताया कि वो अपने पति, बच्चों और अन्य परिवारीजनों के साथ ऐश के साथ अपना जीवनयापन कर रही हैं।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

12 of 15
जब निक्की ने अपने साथ हो रहे दुर्वव्यवहार का विरोध किया तो उनके परिवार ने उन्हें वापस घर बुला लिया और उसके ससुराल वालो के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरु कर दी।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

13 of 15
निक्की ने राधे मां और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न कता मामला दर्ज कराया है। इस मामले में नकुल के चचेरे भाई संजीव गुप्ता का कहना है कि निक्की को किसी भई प्रकार के दहेज या पैसों के लिए प्रताड़ित नहीं किया गया।

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

14 of 15
तथाकथित गुरु मां के प्रमुख सेवादार टल्ली बाबा का कहना है कि ये सारे आरोप बेबुनियाद है और ये सिर्फ एक पारिवारिक झगड़ा है जिसमें राधे मां का नाम बेवजह शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

विवादों में राधे मां, लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप

15 of 15
वहीं निक्की का दावा है कि राधे मां धर्म के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ रही है। निक्की ने राधे मां और अपने ससुराल के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की ठान ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें