उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पैथोलाजी एवं ब्लड बैंक विभाग तथा नाको के सहयोग से महारक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किया। 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, वहीं 85 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। स्वैच्छिक रक्तदान के दौरान माननीय मुलायम सिंह यादव एक-एक रक्तदाता से जाकर मिले तथा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी की सराहना की।
विज्ञापन
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
2 of 20
जन्मदिन कार्यक्रम में हवाई पट्टी से लेकर सैफई तक सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को फूलों से सजी बग्घी में जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते अंतिम समय में कार्यक्रम में तब्दीली की गई। सपा प्रमुख कार में सवार होकर सैफई पहुंचे। कार की अगली सीट पर बैठकर मुलायम सिंह यादव ने लोगों की बधाई स्वीकार की। उनके काफिले के आगे पीछे चल रही युवाओं की टोली सपा के झंडे लहकार मुलायम सिंह के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
3 of 20
रहमान नाइट के शुरू होने से पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एथलेटिक्स स्टेडियम में ढाई करोड़ की लागत से बनकर तैयार स्टेज पर 77 किलो का केक काटा। इस मौके पर मंच पर मौजूद सपा के नजदीक आ रहे अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। मुलायम सिंह ने भी अमर सिंह को खुशी खुशी केक खिलाया। केक कटते ही स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और चारो ओर हैपी बर्थ डे की गूंज सुनाई देनें लगी।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
4 of 20
सपा प्रमुख मुलायम सिंह के स्वागत के लिए पांच घंटे पहले सुबह नौ बजे से ही स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण भी गांवों के बाहर आकर सड़क के किनारे खड़े हो गए। सपा मुखिया लगभग ढाई बजे हवाई पट्टी से सैफई के लिए रवाना हुए तो उनका काफिला देख लोग रोमांचित हो उठे। नगला कहरी, नगला नत्थू, नगला बिहारी, नगला कढोरी, त्रिलोकीपुरा, बधुईया व उझियानी गांव के लोगों ने उनके स्वागत में जगह-जगह पंडाल सजाए थे।
विज्ञापन
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
5 of 20
कुछ खास लोग ही हवाई पट्टी पर प्रवेश पा सके, शेष को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। एक ही गाड़ी में सवार होकर गेट पर पहुंचे दो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों को भी गेट पर ही रोक लिया गया। लाख कहने के बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में जैसे ही सैफई परिवार युवा नेता अंशुल यादव की गाड़ी हवाई पट्टी गेट पर पहुंची तो दोनों ही मंत्री ने उन्हें मनाकर उनकी गाड़ी में बैठकर हवाई पट्टी में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
6 of 20
जन्मदिन पर अपने नेताजी मुलायम सिंह यादव को बधाई देने के लिए सपा के कद्दावर नेताओं के साथ कई मंत्री और विधायक सैफई पहुंचे। हवाई पट्टी पर ही मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई देने व अपना चेहरे दिखाने की होड़ में मंत्री, विधायक, नेताओं में होड़ मच गई। इस पर मंत्री और विधायक गेट पर तैनात सिक्योरिटी और पुलिस कर्मियों के सामने गिड़गिड़ते देखे गए लेकिन इसके बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं मिला।
विज्ञापन
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
7 of 20
स्टेडियम हो या गेस्ट हाउस, या फिर सैफई मिनी पीजीआई की इमारत सभी फूलों की लड़ियों से खिल रहे थे। सैफई की गली-गली में रंग बिरंगे गुब्बारे लगाए गए थे। सड़क के दोनों ओर गेंद, गुलाब की पत्तियों को बिछाया गया था।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
8 of 20
संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगे) टी प्रभाकर ने कहा कि नेताजी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए संस्थान ने इस महारक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को भी यह रक्तदान शिविर पूरे दिन चलेगा। इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव,सांसद तेजप्रताप यादव, प्रमुख सचिव एसी पांडेय, डा. बीके शाही, संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके गुप्ता, डा. श्वेता चौधरी, प्रो. केएम शुक्ला, डा. रमाकांत यादव, राधाकृष्ण सिंह, डा. विनीत चतुर्वेदी, डा. संदीप गुप्ता, डा. अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
9 of 20
हर गली, हर इमारत फूलों से सजी: मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को सैफई ने किस जोश के साथ मनाया इसका अंदाजा वहां की गलियों से गुजरते हुए हो जाता है। कोई ऐसी गली नहीं कोई ऐसी इमारत नहीं जो फूलों से सजी न हो। फिजा में फूलों की महक इसी बात की तस्दीक कर रही थी। गेंदा, गुलदाउदी और देशी, विदेशी फूलों से जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार इस दिन को यादगार बना रहे थे।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
10 of 20
भांगड़ा, धोबिया, राई नृत्य से स्वागत: सपा मुखिया के स्वागत में प्रदेश से ही नहीं दूसरे प्रदेशों के लोग भी विभिन्न संस्कृतियों की झलक लेकर सैफई पहुंचे। इन लोगों ने अपने-अपने सांस्कृतिक नृत्यों से मुलायम सिंह यादव का स्वागत किया। पटियाला से आई 17 सदस्यीय टीम के अमरेंद्र सिंह खुंडा ढोल, चिमटा के साथ भांगड़ा नृत्य करने में मशगूल थे। वहीं गाजीपुर से आए लोगों ने धोबिया नृत्य, मऊरानीपुर झांसी से कलाकारों ने राई नृत्य, अयोध्या फैजाबाद से आए कलाकारों ने फरवाही नृत्य, सोनभद्र से आए कलाकारों ने करमा नृत्य व बांदा से आए कलाकारों ने पाई डंडा नृत्य से सपा प्रमुख मुलायम सिंह के जन्मदिन के कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
11 of 20
सैफई सहित आसपास के क्षेत्र में लोग सपा प्रमुख मुलायम सिंह को मुलायम दद्दा कहते हैं। जन्मदिन पर स्कूली बच्चों ने ही नहीं हवाई पट्टी मार्ग पर गांव-गांव में बड़े, बुजुर्ग हाथों में फूलों की थाली सजाकर सड़क किनारे खड़े हो गए। सपा प्रमुख का काफिला निकलते ही हैप्पी बर्थ डे दद्दा कहते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
12 of 20
रास्ते में जगह-जगह स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा की। अपना बाजार परिसर पहुंचकर उन्होंने आसमान में गुब्बारे छोड़े और मॉल श्री का पौधा रोपा। उनके साथ आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, संगीतकार ए आर रहमान सहित कई मंत्रियों ने आधा सैकड़ा पौधे रोपे। इसके साथ बाद वह सीधे अपने आवास पर पहुंचे जहां दिनभर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
13 of 20
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को 76 वां जन्मदिन हैं। सैफई में उनके जन्मदिन को भव्य समारोह के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार को सैफई हवाई पट्टी पहुंचे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ सपा सरकार के कद्दावर नेताओं ने बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद सपा प्रमुख का काफिला कार्यक्रम स्थल अपना बाजार की ओर चल दिया।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
14 of 20
दुल्हन की तरह सजा सैफई: दुल्हन की तरह सजे सैफई ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का दिल खोल कर स्वागत किया। हवाई पट्टी से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सपा प्रमुख पर स्कूली बच्चों ने फूलों की बारिश की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अपना बाजार पहुंचे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आसमान में गुब्बारे छोडे़ और बाजार परिसर में पौधरोपण किया। सपा मुखिया के जन्मदिन को लेकर सैफई और आसपास के गांव जश्न में डूब गए हैं।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
15 of 20
खुशी से बीते हर दिन, हर सुहानी रात हो / चांद सितारों से भी लंबी जिंदगी आप की हो... । कुछ इसी अंदाज ने अपने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर सैफई इतराता नजर आया। सुबह से ही जश्न का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक चला। सुबह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के हवाई पट्टी पहुंचते ही पुष्पवर्षा हुई। हवाई पट्टी से उनके आवास तक जगह- जगह खडे बच्चों एवं महिलाओं ने भी पुष्पवर्षा की। शाम होते ही संगीतकार आस्कर विनर ए आर रहमान एवं अन्य कलाकारों ने सुर बिखेरा तो युवाओं का जोश बढ़ गया। बीच- बीच में नेताजी जिंदाबाद का नारा भी बुलंद होता रहा। जैसे ही सपा मुखिया ने 77 किलो का केक काटा तो हैप्पी बर्डथे दद्दा, हैप्पी बर्थडे नेताजी से सैफई स्टेडियम गूंज उठा।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
16 of 20
सपा प्रमुख ने एक ओर केक काटा और सैफई में रहमान नाइट का शुभारम्भ हुआ उधर दूसरी ओर सैफई की जनता के बीच मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की खुशी में बनारसी लड्डू का वितरण शुरू कर दिया गया। इसके लिए 15 क्विंटल बनारसी लड्डू मंगाए गए थे। दिन में स्वागत कार्यक्रम के दौरान भी बच्चों के बीच लड्डुओं का वितरण किया गया।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
17 of 20
एक बार फिर ए आर रहमान ने आवाज का जादू चलाते हुए उढती चिड़िया के पंख मे हल्दी लगावत गीत गाया। एक और फिल्मी हस्ती हरिहरन ने भी सैफई की शाम को रंगीन करते हुए न कजरे की धार आदि से शमा बांध दिया।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
18 of 20
जोधा अकबर फिल्म के अंदाज में मंच पर बघ्घी पर सवार होकर पहुंचे संगीतकार ए आर रहमान ने अपने जाने माने गीत जय हो जय हो से कार्यक्रम की शानदार शुरूआत की। इसके बाद मंच पर पहुंची गायिका श्वेता पंडित ने ससुराल गेंदाफूल गीत से महफिल को और रंगीन कर दिया।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
19 of 20
नेताजी के जन्मदिन पर सैफई महोत्सव समिति द्वारा आयोजित रहमान नाइट का शुभारम्भ मुलायम सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद केक काटने की रस्म पूरी हुई और मंच पर संगीत की महफिल सज गई।
77 किलो का केक काटकर मुलायम ने मनाया 76वां जन्मदिन, तस्वीरें
20 of 20
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के 67 वें जन्मदिन पर सैफई स्टेडियम में मौजूद लोगों ने एक सुर में हैपी बर्थडे टू यू, हैपी बर्थडे नेताजी गीत गाकर मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।