जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के निधन की खबर ने ताजमहल पर तैनात उन कर्मचारियों को भाव विह्वल कर दिया, जिन्होंने दो महीने पहले 4 नवंबर को उन्हें ताजमहल का दीदार कराया था। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन
जब अपनी धेवती सना को ताज दिखाने आए थे मुफ्ती मोहम्मद
2 of 5
महबूबा मुफ्ती की बेटी यानि अपनी धेवती सना सईद को वह ताजमहल दिखाने के लिए आए थे और उन दिनों चल रही अहिष्णुता की बहस पर सबसे पहले मोदी सरकार का बचाव किया था।
विज्ञापन
जब अपनी धेवती सना को ताज दिखाने आए थे मुफ्ती मोहम्मद
3 of 5
वह खुद कई बार आगरा में ताजमहल देख चुके थे, लेकिन धेवती सना सईद की फरमाइश पर विशेष रूप से श्रीनगर से आगरा पहुंचे थे।
जब अपनी धेवती सना को ताज दिखाने आए थे मुफ्ती मोहम्मद
4 of 5
तबियत खराब होने का हवाला देकर उन्होंने आगरा में ही अपनी बेटी महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री बनाने के संकेत दे दिए थे।
जब अपनी धेवती सना को ताज दिखाने आए थे मुफ्ती मोहम्मद
5 of 5
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि देश में असहिष्णुता नहीं बढ़ रही है। उन्होंने धार्मिक असहिष्णुता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि देश में धार्मिक भेदभाव नहीं हो रहा है।