फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट की नीलामी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। दावे के मुताबिक बताए गए 10 लाख के सूट पर 1 करोड़ से ऊपर की बोली लगी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी व्यक्ति के कपड़ों या उसके सामानों की बड़ी नीलामी हुई हो, आइए आपको बताते हैं कि कब कब और कितने में नीलाम हुए एंटीक सामान।
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

2 of 11
1957 की फरारी 250 टेस्टा रोसा कार:
इटैलियन स्पोर्टस कार निर्माताओं की इस कार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फेरारी स्टेलर के इतिहास में 1957 की फरारी 250 टेस्टा रोसा कार साल 2009 में उस वक्त चर्चा में आई थी जब इस शानदार कार की नीलामी में 12 मिलियन डॉलर की बोली लगाई गई थी।
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

3 of 11
नंबर वन एक्शन कॉमिक्स:
कॉमिक्स दशकों तक एक अमूल्य धरोहर रही हैं और इसीलिए अधिकांश नीलामियों में चुनिंदा कॉमिक्सों ने अपनी छाप छोड़ी है। ऐसी ही एक कॉमिक्स है एक्शन कॉमिक्स नंबर वन। एक नीलामी में इस पर करीब 1.5 मिलियन की बोली लगाई गई थी।

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

4 of 11
डॉयमंड बार्बी:
जाने माने ज्वैलर्स स्टैफनो कैंतुरी ने डायमंड बार्बी का निर्माण किया था जो स्टैफनो के सबसे अद्भुत बार्बी कलेक्शन में शुमार हुई थी। नीलामी प्रक्रिया में इस पर 302,500 डॉलर की बोली लगाई गई थी।
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

5 of 11
एल्विस प्रिस्ले के बाल:
अपनी भावपूर्ण आवाज और झूलते कूल्हो के लिए मशहूर एल्विस प्रिस्ले अपने बालों के लिए भी विशेष तौर पर जाने जाते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2002 में हुई एक नीलामी प्रक्रिया के दौरान उनके बालों पर करीब 115,000 की बोली लगाई गई थी।
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

6 of 11
मर्लिन मुनरो की बेशकीमती पोशाक:
'हैप्पी बर्थ डे मिस्टर प्रेसीडेंट' उन चुनिंदा गीतों में से एक है जो जब भी सार्वजनिक तौर पर गाया जाता है तब तब दो ही छवियां हमारे जेहन में तैरती हैं। पहली छवि अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनडी की होती है और दूरसी इस गीत पर थिरकती हुई मदहोश अदाकारा मर्लिन मुनरो की पहनी हुई बैकलैस पोशाक। एक नीलामी में इस पोशाक की 1,267,500 डॉलर कीमत आंकी गई थी। यह पोशाक साल 1999 में बिकी थी।
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

7 of 11
'ड्रैगन आर्मचेयर':
आईरिश डिजायनर एलिन ग्रे की शानदार कृति 'ड्रैगन आर्मचेयर' लक्जरी विंटेज फर्नीचर की श्रेणी का सबसे बेजोड़ नमूना है। दो साल पहले फरवरी के महीने में यह कुर्सी उस वक्त चर्चा में आ गई थी जब इसे पेरिस में नीलाम किया गया था। इसकी बोली करीब 29 मिलियन डॉलर लगाई गई थी। 

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

8 of 11
पाब्लो पिकासो की एन ग्रीन लीव एंड बस्ट पेंटिंग:
पाब्लो पिकासो का नाम 20वीं सदी के सबसे उम्दा आर्टिस्ट में शुमार होता है। उनकी बनाई गए सबसे अद्भुत पेंटिंग "एन ग्रीन लीव एंड बस्ट" नीलामी के बाद सबसे महंगी पेंटिंग्स में शुमार हो गई। यह यादगार पेंटिंग 106.5 मिलियन डॉलर में बिकी।

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

9 of 11
डॉयमंड पैंथर ब्रैसलेट:
एक उभरते हुए अंतर्राष्ट्रीय ज्वैलर्स कार्टर ने इसे वैलिस सिम्पसन के लिए निर्मित किया था। इस डॉयमंड पैंथर ब्रैसलेट में कमाई के मामले में एक रिकॉर्ड कायम किया था।

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

10 of 11
सबसे महंगा वाद्य यंत्र:
अगर आपने कभी वायलन भी नहीं बजाया है, लेकिन आपने अंतानियो स्त्रादिवारी का नाम जरूर सुना होगा, जो एक मशहूर इतावली शिल्पकार थे और सांरगी का निर्माण किया करते थे। स्त्रादिवारी के पोते बर्तोलोमियो जूसिपे एंटोनियो ग्वायनरी ने एक ग्वायनरी डेल जूसी वायलन का निर्माण किया था और नीलामी प्रक्रिया के दौरान इसने करीब 3.9 मिलियन डॉलर की बोली पाकर एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया था।
विज्ञापन

मोदी सूट नहीं बहुत कुछ बिक चुका है बोली में, देखें तस्वीरें

11 of 11
विटलबैश डॉयमंड:
विटलबैश डॉयमंड को देर ब्ले विटलबैश भी कहा जाता है। विटलबैश डॉयमंड को भी उन सबसे महंगे हीरो में शुमार किया जाता है जिसे साल 2008 में नीलामी के दौरान करीब 23.4  मिलियन डॉलर की कीमत पर बेचा गया था। अगर इसके वजन की बात की जाए तो यह करीब 35.36 कैरेट वजनी है। वास्तव में यह हीरा 17वीं सदी में भारत के गोलकुंडा में खोजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें