मानसून सत्र के पहले दो दिन हंगामें की भेंट चढ़ चुके हैं। ललित गेट मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस और लगातार पलटवार कर रही सत्तासीन भाजपा के रवैये से आसार है कि आगे भी संसद का कामकाज ठप रहेगा। हालांकि उसी संसद में राजनीतिक दलों की तनातनी के बीच हल्केफुल्के मौके भी दिख रहे हैं, जब माननीय कड़वाहट भूल खिलखिलाते दिख रहे हैं। तस्वीरों में देखिए संसद के कुछ ऐसे ही क्षण।
विज्ञापन
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
2 of 11
संसद की सीढ़ियों पर मोदी सरकार के मंत्री उमा भारती, जितेंद्र सिंह और गिरिराज सिंह।
विज्ञापन
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
3 of 11
कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मंगलवार को भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद ही चर्चा करने के स्टैंड अड़ा रहा, जबकि सरकार ने कहा कि वह इन मामलों में चर्चा तो कराएगा, मगर इस्तीफे की मांग स्वीकार नहीं करेगी।
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
4 of 11
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के सभी सांसद काली पट्टी बांध कर संसद में पहुंचे और इस्तीफे की मांग करते हुए जबर्दस्त हंगामा किया।
विज्ञापन
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
5 of 11
लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारे संबधी प्ले कार्ड प्रदर्शित करने पर सरकार के एतराज के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन की कार्रवाई की चेतावनी से विपक्ष और भड़क गया। हालांकि लोकसभा के बाहर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और भाजपा सांसद आदित्यनाथ हल्के-फुल्के मूड में नजर आए।
विज्ञापन
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
6 of 11
मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और शरद यादव के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
7 of 11
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्यों ने ललित गेट पर कार्यस्थगत प्रस्ताव स्वीकार करने की मांग की। स्पीकर की ओर से प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद विपक्षी सदस्य वेल में आ कर नारेबाजी करने लगे।
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
8 of 11
मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया और कहा कि विदेश मंत्री इस मामले में अपना वक्तव्य देना चाहती है। इस पर कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कोई भी चर्चा आरोपी मंत्री और मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे के बाद ही होगी।
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
9 of 11
तीखी बहस के बीच कांग्रेस के सदस्य नारेबाजी करने के साथ पोस्टर लहराने लगे। इन पोस्टरों में बड़े मोदी मेहरबान तो छोटे मोदी पहलवान, ललित मोदी पर पीएम मोदी का मौनासन क्यों जैसे नारे लिखे हुए थे।
माननीयों की मायाः संसद के अंदर कड़वाहट, बाहर खिलखिलाहट
10 of 11
लोकसभा में सरकार के बचाव की जिम्मेदारी जहां संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू ने संभाली, वहीं राज्यसभा वित्तमंत्री अरुण जेटली विपक्ष से लोहा लेते रहे।