प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में सस्टेनेबल डेवलपमेंट को लेकर आयोजित बैठक में महात्मा गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भविष्य की चिंता करते हुए कहा था कि हमें उसके लिए भी काम करना चाहिए जिसे देखने के लिए हम नहीं होंगे।
विज्ञापन
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
2 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान संस्कृत के श्लोक भी पढ़े। सबके सुख की कामना करते हुए उन्होंने कहा, 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।'
विज्ञापन
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
3 of 10
मोदी ने पं दीनदयाल उपाध्याय का भी जिक्र करते हुए कहा कि दीनदयाल जी का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति का भी विकास हो। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत जलवायु परिवर्तन पर भी ध्यान रख रहा है। सामुद्रिक संपत्ति का न्यायोचित उपयोग और नीला आसमान ये तीनों बात सम्मिलित है।
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
4 of 10
बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने विश्व को गरीबी से मुक्त करने, सुरक्षा प्रदान करने पर जोर दिया। इस दौरान पीएम ने कहा कि जब दुनिया ने साथ निभाया तो मानवता की जीत हुई।
विज्ञापन
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
5 of 10
प्रधानमंत्री ने कहा, हम सब गरीबी से मुक्त होने का सपना देख रहे हैं हमारी प्राथमिकता में गरीबी से छुटकारा पाना है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है हम सभी मिलकर न्याय के लिए काम करें।
विज्ञापन
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
6 of 10
मोदी ने कहा कि भारत ने विकास का जो मार्ग चुना है, उसमें हमारा प्रयास है कि गरीब को शिक्षा मिले और उसके हाथों में हुनर हो।
विज्ञापन
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
7 of 10
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक परिवार हैं और हमारा संकल्प है कि विश्व शांतिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि विकास चाहते हैं तो गरीबी से लड़ना होगा।
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
8 of 10
मोदी ने बैठक में कहा कि शिक्षा कौशल का विकास और गरीबी उन्मूलन हमारी प्राथमिकता है। भारत में गरीबों के 18 करोड़ खाते खोले गये है। अब गरीबों को मिलने वाले लाभ सीधे खाते में मिल रहे है।
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
9 of 10
प्रधानमंत्री ने कहा कि बीमा योजना का लाभ भी गरीबों को सीधे मिले इसकी भी कोशिश है। पेंशन योजनाओं के विस्तार का काम भी हो रहा है। गरीब से गरीब लोगों में भी आज गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ने की एक उमंग जगी है।
मोदी के भाषण की वो 10 बातें, जिन पर फिदा हुआ संयुक्त राष्ट्र
10 of 10
मोदी ने कहा कि विश्व में आर्थिक विकास की चर्चा दो ही सेक्टर पर सीमित है पब्लिक सेक्टर या प्राइवेट सेक्टर। हमने पर्सनल सेक्टर पर ध्यान केंद्रित किया है। पर्सनल सेक्टर का अर्थ है सबके लिए आवास, बिजली, शिक्षा, स्वास्थय और स्वच्छता। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समय सीमा तय है।