पेटा के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिल्म अभिनेत्री रेखा भारत की सबसे मशहूर शाकाहारी हस्तियों में से एक हैं। मोदी शाकाहार और योग के जरिए 64 साल की उम्र में भी खुद को तंदरूस्त रखे हुए हैं। इन दोनों को पेटा-भारत की मशहूर शाकाहारी हस्ती बनाने के लिए लोगों ने वोट किए। अन्य भारतीय हस्तियां भी इस प्रतियोगिता में शामिल थीं। जानिए कौन कौन थे रेखा और मोदी के कड़े प्रतिद्वंदी।
विज्ञापन
मोदी-रेखा की जोड़ी ने अमिताभ और कंगना को पछाड़ा
2 of 7
कंगना रनाउत पेटा हर साल हॉटेस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रिटी के लिए वोटिंग करवाता है। भारत के शाकाहारी लोगों की इस प्रतिस्पर्धा में कंगना भी अहम प्रतियोगी थीं। लेकिन आखिर में कंगना मोदी और रेखा से पिछड़ गईं।
विज्ञापन
मोदी-रेखा की जोड़ी ने अमिताभ और कंगना को पछाड़ा
3 of 7
शाहिद कपूर शाकाहार के मामले में भी फिल्मी दुनिया के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर भी किसी से कम नहीं हैं। पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर को भी पेटा ने इस प्रतियोगिता के लिए चुना था।
मोदी-रेखा की जोड़ी ने अमिताभ और कंगना को पछाड़ा
4 of 7
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन भी शाकहार को पसंद करते हैं। पेटा ने हाल ही में एशिया का सबसे सेक्सी शाकाहारी पुरुष का सर्वेक्षण किया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने बाजी मारी थी। हालांकि इस प्रतियोगिता में मोदी अमिताभ पर थोड़ा भारी पड़ गए।
विज्ञापन
मोदी-रेखा की जोड़ी ने अमिताभ और कंगना को पछाड़ा
5 of 7
आर माधवन बॉलीवुड के लवर ब्वॉय आर माधवन भी शाकाहारी हैं। माधवन भी शाकाहार की इस प्रतियोगिता में कड़े प्रतिद्वंदी थे। लेकिन वोटिंग के मामले में वो अन्य लोगों के मुकाबले थोड़ा कमजोर पड़ गए।
विज्ञापन
मोदी-रेखा की जोड़ी ने अमिताभ और कंगना को पछाड़ा
6 of 7
जैक्लीन फर्नाडीज श्रीलंका से भारत की फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने आईं जैक्लीन फर्नाडीज भी शाकाहारी हैं। उन्हें भी पेटा ने प्रतियोगियों की सूची में शामिल किया था।
हेमा मालिनी बॉलीवुड की ड्रीम-गर्ल हेमा मालिनी भी भारत के सबसे मशहूर शाकाहारी लोगों की प्रतियोगिता में अहम प्रतियोगी थी। लेकिन वो भी कम वोटों के कारण इस प्रतियोगिता में पिछड़ गईं।