प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानगी विदेशों में बसे भारतीयों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसका लाजवाब नजारा दक्षिण कोरिया में देखने को मिला।
विज्ञापन
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
2 of 10
तीन देशों की यात्रा पर निकले मोदी जब दक्षिण कोरिया में भारतीय समुदाय से मिले तो महिलाओं में उनके साथ तस्वीरें लेने की जबरदस्त होड़ दिखी।
विज्ञापन
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेने का इन महिलाओं में ऐसा क्रेज था कि सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
4 of 10
दक्षिण कोरिया के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक कार्यक्रम में भारत में अपनी पूर्ववर्ती कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की विदेश नीति पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि पहले की ‘पूरब की ओर देखो (लुक ईस्ट)’ नीति का जमाना अब लद चुका है, अब ‘पूरब के लिए काम करने(यानी एक्ट ईस्ट पॉलिसी)’ का वक्त है।
विज्ञापन
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
5 of 10
चीन और मंगोलिया के बाद अपने तीन देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव दक्षिण कोरिया पहुंचे पीएम ने राजधानी सियोल में क्यूंग ही विश्वविद्यालय में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब लुक ईस्ट की जगह एक्ट ईस्ट पर काम करने का वक्त आ गया है। यह उनकी विदेश नीति का अहम तत्व है।
विज्ञापन
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
6 of 10
पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने की अपनी सरकार की विदेश नीति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि मानवता विदेश नीति का अहम तत्व होना चाहिए और उनकी सरकार मानवतावाद की बुनियाद पर ही दक्षेस देशों से जुड़ी है।
विज्ञापन
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
7 of 10
इस दौरान पीएम ने श्रीलंका में सजा पाए मछुआरों को बचाने, मालदीव को पेयजल संकट से उबारने, संकटग्रस्त यमन से 4000 भारतीयों को सुकशल स्वदेश लाने और नेपाल में आए भीषण भूंकप में राहत एवं बचाव कार्य में हाथ बंटाने का भी जिक्र किया।
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
8 of 10
मोदी ने कहा कि पांच सदस्यीय ब्रिक्स समूह (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में भारत पिछले साल तक काफी मुश्किल में था, मगर जब से उनकी सरकार सत्ता में आई तो हालात बदल गए। अब दुनिया कह रही है कि आई (इंडिया) ब्रिक्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और आई के बिना इस समूह की कल्पना नहीं की जा सकती है।
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
9 of 10
मेक इन इंडिया की पुरजोर वकालत करते हुए मोदी ने कहा, मेक इन इंडिया के लिए पूरी दुनिया को न्यौता दे रहा हूं। मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा, आपके अनुभव भारत की प्रगति के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने भारतीय समुदाय को विदेशी धरती पर देश के इतिहास और संस्कृति का वास्तविक राजदूत बताया।
सात समंदर पार महिलाओं से ऐसे घिरे मोदी, देखिए ये तस्वीरें
10 of 10
मोदी ने कहा कि विकास का रास्ता कठिन है पर मैं मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचना जानता हूं। मैं विकास नाम की जड़ी-बूटी लेकर चल पड़ा हूं और इससे देश का मूड बदल रहा है। भारत ने समस्या का हल खोज लिया है। भारत को अब दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है।