महाराष्ट्र के चुनावी संग्राम में भले ही शिवसेना के व्यंग्य बाण चल रहे हैं, लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह पलटवार नहीं करेगी।
विज्ञापन
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
2 of 9
महाराष्ट्र भाजपा के नेता पहले से ही शिवसेना के खिलाफ नपी-तुली भाषा में बोल रहे थे, लेकिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कह दिया है कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के सम्मान में शिवसेना के खिलाफ वह एक शब्द नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
3 of 9
रविवार को चुनावी रैली के दौरान मोदी ने कहा, "मैं स्वर्गीय बाल ठाकरे का बहुत सम्मान करता हूं। महाराष्ट्र का यह पहला चुनाव है, जो उनकी गैर मौजूदगी में हो रहा है। स्व. ठाकरे ने शिवसेना को बनाने में अपना जीवन खपा दिया। शिवसेना के खिलाफ न बोलना ही मेरी उनके प्रति श्रद्धांजलि है।"
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
4 of 9
मोदी ने यह कहकर मराठी अस्मिता और भावना को तुष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने गठबंधन की राजनीति पर भी सवाल उठाया। मोदी ने कहा कि किसानों की दुर्दशा का मूल कारण गठबंधन सरकार है क्योंकि गठबंधन की सरकार में कोई राजनीतिक दल किसी बात की जिम्मेदारी नहीं लेता।
विज्ञापन
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
5 of 9
हालांकि शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने जरूर कहा कि भाजपा ने गठबंधन तोड़कर स्व. बाल ठाकरे के पीठ में छुरा भोंका है और अब श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
6 of 9
प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी, तब पूरे देश में महाराष्ट्र का डंका बजेगा। मोदी ने रविवार को कोल्हापुर, सांगली और गोंदिया में तीन जगह सभाएं की।
विज्ञापन
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
7 of 9
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ उन्हीं के गढ़ में जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पवार में शिवाजी महाराज के कोई गुण नहीं हैं।
फिर चुनावी रंग में रंगे मोदी, देखिए तस्वीरें
8 of 9
नासिक में भारी बारिश होने के कारण अंतिम समय में सभा रद्द कर दी गई। मोदी ने कहा, "कुछ चीजें राजनीति से परे होती हैं। ये भावनाएं हैं। हर चीज को हम राजनीति से जोड़कर नहीं देख सकते।"