मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर देश के अलग-अलग इलाकों से कई खास तस्वीरें सामने आई। इनमें से कुछ में मोदी सरकार की जमकर तारीफ की गई है तो कई जगहों पर केंद्र की नीतियों को निशाना भी बनाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
2 of 16
एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को फूल भी भेंट किए।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
3 of 16
प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल पहले आज ही के दिन केंद्र की सत्ता संभाली थी। एक साल पूरा होने पर केंद्र सरकार लगातार अलग-अलग कार्यक्रम के जरिए अपने किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
4 of 16
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
5 of 16
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस मौके पर सामने आए। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ की। शाह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जनता ने एक गैर-कांग्रेसी पूर्ण बहुमत वाली सरकार को बनाने का मौका दिया। देश की आवाम में सरकार के प्रति एक विश्वास पैदा हुआ।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
6 of 16
मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री भी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। इसी कड़ी मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी रायबरेली में थी। जहां उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इसका डंका पूरे विश्व में बजा है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
7 of 16
मोदी सरकार के एक साल पर कई तरह से जश्न भी मनाया गया। कानपुर में सरकार के समर्थन में खास प्रार्थना का आयोजन किया गया।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
8 of 16
एनडीए सरकार को खास समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास आरती भी गाई गई।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
9 of 16
जहां एक ओर सरकार के समर्थन की तस्वीरें आपने देखी। वहीं केंद्र के एक साल पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। ये तस्वीर मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से निकाली गई है। जिसमें मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की गई है।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
10 of 16
केंद्र पर निशाना साधते हुए दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध का खास तरीका अपनाया। उन्होंने मोदी सरकार के एक साल पर 'मोदी बारात' निकाल कर उनकी नीतियों की जमकर निशाना साधा।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
11 of 16
यूथ कांग्रेस ने इस खास प्रोटेस्ट के जरिए मोदी सरकार की जमकर खिंचाई की।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
12 of 16
दिल्ली में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पोस्टर भी जलाए गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक साल में मोदी सरकार ने जो भी कहा कुछ भी नहीं किया।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
13 of 16
मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
14 of 16
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बसों में भरते हुए।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
15 of 16
मोदी सरकार के एक साल पर कांग्रेस नेता भी सामने आए, उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि ये सूट-बूट की सरकार से बढ़कर झूठ-मूठ की सरकार है।
तस्वीरों में देखिए मोदी सरकार का एक साल, फूल खिले या कांटे?
16 of 16
कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने मोदी सरकार पर खास अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में आते हैं कभी-कभार, जमीन लूट की ये सरकार, ऐसी रही मोदी सरकार।