फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे का स्वागत काशी में बेहद अनूठे और शानदार अंदाज में हुआ। यहां की विश्व विख्यात शहनाई के साथ सांस्कृतिक विविधता से साक्षात्कार कराने वाले कथक नृत्य ने जापानी प्रधानमंत्री को अभिभूत कर दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला,वाराणसी)
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

2 of 10
साथ ही उनके देश की ट्रंपेट ने स्वागत में आत्मीयता की मिठास भी घोल दी थी। दोनों प्रधानमंत्रियों के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के साथ ही संगीत के सुर लय के साथ मैत्री संदेश की स्वर लहरियां भी काशी की फिजा में तैर गईं।
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

3 of 10
शाम 4:22 बजे जैसे ही मोदी और शिंजो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, सबकी निगाहें प्लेन के गेट की तरफ टिक गईं। सबसे पहले प्लेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकले और इसके बाद शिंजो अबे।

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

4 of 10
वहीं से उन्होंने एयरपोर्ट पर उनकी स्वागत में खड़े काशी विशिष्ट जनों और बच्चों का अभिवादन किया। एक ओर जहां स्कूली बच्चे भारत और जापान का राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे वहीं शहनाई और ट्रंपेट की धुन से कलाकारों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

5 of 10
ढोल नगाड़ों के साथ कथक नृत्य की जुगलबंदी भी बेहद खास रही। प्लेन से उतरने के बाद सबसे पहले राज्यपाल राम नाईक ने बुके देकर दोनों प्रधानमंत्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

6 of 10
इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बड़ी ही गर्मजोशी से उन्हें बुके और अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट से होकर गुजरते हुए शिंजो ने भारत की विविध संस्कृति से परिचित हुए।
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

7 of 10
उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाई और जापान के ट्रंपेट की धुन से जहां दोनों देशों की संस्कृतियों का मिलन हुआ, वहीं ढोल नगाड़ों की धुन पर कथक नृत्य को भी शिंजो ने अपनी नजरों में बसा लिया। रेड कारपेट गुजरने के दौरान सारनाथ के बौद्ध भिक्षुओं ने शिंजो आबे को अंगवस्त्रम भेंट किया।

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

8 of 10
करीब 10 मिनट एप्रन पर गुजारने के बाद 4:38 बजे एयरपोर्ट से दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों फ्लीट गेट नंबर से होटल गेटवे के लिए रवाना हुई। फ्लीट की साठ गाड़ियां पुराने टर्मिनल से होकर एयरपोर्ट के एप्रन पर पहले से मौजूद थीं।

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

9 of 10
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के काफिले के साथ निकले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक हो गई। दरअसल दोनों राजनेताओं का काफिला कचहरी पार कर गया।
विज्ञापन

मोदी संग शिंजो अबे पहुंचे वाराणसी, आरती की, सेल्फी ली

10 of 10
इसी दौरान कचहरी से राज्यपाल की फ्लीट भी आ गई। राज्यपाल की फ्लीट निकलते ही सुरक्षा में लगी पुलिस ने आवागमन खोल दिया। तभी पीछे से मुख्यमंत्री की फ्लीट आ गई। इससे वहां कुछ देर केलिए अफरातफरी मच गई। किसी तरह पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने ट्रैफिक रोककर मुख्यमंत्री का काफिला पार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें