फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
1 of 6
शनिवार को गांव अकलाबाद हसनपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची तहसील टीम को देख खनन माफिया में भगदड़ मच गई। तहसील टीम को पीछा करते देख हड़बड़ी में भाग रहा चालक ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर बाउंड्री तोड़ता हुआ एक मकान के परिसर में घुस गया। इस हादसे में मकान के बाहर खेल रहे बालक रितिक (2) की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद।
विज्ञापन

खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

2 of 6
ग्रामीणों के आक्रोश को देख तहसील टीम मौके से भाग खड़ी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रितिक थाना मटसेना के गांव अकलाबाद हसनपुर निवासी कौशलेंद्र चौहान का पुत्र था। शनिवार दोपहर गांव में अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने तहसीलदार सदर एक टीम लेकर पहुंचे थे। इस दौरान खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई और वह ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। एक ट्रैक्टर का तहसीलदार ने पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर भागा और बाउंड्री तोड़ता हुआ ट्रैक्टर कौशलेंद्र चौहान के मकान में घुस गया।
विज्ञापन

खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

3 of 6
बालक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील टीम को  दौड़ा लिया। इसके बाद ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए तहसील टीम भाग खड़ी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस- प्रशासन की शह पर पिछले काफी समय से गांव में अवैध खनन हो रहा था। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मटसेना मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

4 of 6
इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ है वह लालपुर के कल्लू को बताया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

5 of 6
खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर खनन माफिया भाग गए। पुलिस ने उन्हें पहाड़ी क्षेत्र में खोजा लेकिन खनन माफियाओं ने राजस्थान सीमा में प्रवेश कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव नाहरा की पहाड़ियों पर बीते कई दिनों से चोरी छिपे खनन हो रहा था। शनिवार को बरसाना थाना प्रभारी फोर्स के साथ खनन वाले स्थान पर पहुंचे तो अवैध खनन में लगे दर्जन भर से अधिक लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पत्थर बरसाने के साथ फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत

6 of 6
इसके बाद पहाड़ी रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। पुलिस ने बाद में कांबिंग भी कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। बता दें कि ब्रज क्षेत्र की पहाड़ियों पर लंबे समय से अवैध खनन हो रहा था। संत रमेश बाबा के प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट ने 2008 में इस पर रोक लगाई। मुख्यमंत्री भी ब्रज की प्राचीन पहाड़ियों पर अवैध खनन रोकने के लिए जिलाधिकारी को चेतावनी दे चुके हैं। फिर भी चोरी छिपे खनन जारी है। बरसाना थाना प्रभारी ने बताया कि खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें