फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए सच्चाई

विज्ञापन
1 of 11
आगरा में मुगलिया दौर के स्मारक सही संरक्षण न होने से अब गिरने की कगार पर आ गए हैं। ताजमहल पर सरहिंदी बेगम मकबरे का छज्जा गिरे अभी महीना भर नहीं हुआ कि अब ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

2 of 11
ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित एएसआई हार्टिकल्चर आफिस परिसर में संदली मस्जिद की एक मीनार दोपहर में गिर पड़ी। इस मस्जिद में काली बिल्लियां काफी तादाद में हैं। माना जा रहा है कि बिल्लियों के खेलकूद में यह जर्जर हो चुकी मीनार नीचे गिर गई। ताजमहल के लेबर गेट के सामने मौजूद इस मस्जिद को देखने भी काफी सैलानी पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

3 of 11
इसके अलावा ताजमहल के पूर्वी गेट पर स्थित संदली मस्जिद में मीनार पर लगा कलश भी गिर पड़ा। एएसआई द्वारा स्मारकों के संरक्षण पर इससे पहले तब भी सवाल उठे थे, जब पूर्वी गेट पर ही सरहिंदी बेगम मकबरे का छज्जा गिर गया था।

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

4 of 11
ताजमहल के तहखानों में कई रहस्य दफन हैं, लेकिन इन रहस्यों और इतिहास पर कोई और नहीं बल्कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ही पर्दा डालने में जुटा है।
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

5 of 11
जिन दरवाजों से मुगल शहंशाह किले से ताजमहल पहुंचते थे, उन्हीं दरवाजों को ईंटों से बंद कर दिया गया है। 1980 के दशक तक यहां लकड़ी का दरवाजा था। यह गेट 8 फीट ऊंचा है, लेकिन अब यह दो फीट तक रह गया है। यमुना से 18 फीट तक सिल्ट यहां जमा हो चुकी है।
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

6 of 11
ब्रिटिश चित्रकार विलियम एंड डेनियल ने ताजमहल के इन दोनों गेटों पर आधारित चित्र भी बनाए थे, जबकि विभाग भी 1960 तक डी-सिल्टिंग कर ताज के मूल फर्श और सीढ़ियों के साथ दरवाजे की रिपेयरिंग करता रहा है, लेकिन दोनों दरवाजे अब बंद हैं।
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

7 of 11
ताजमहल में यमुना किनारे के दरवाजों को खोलने से तहखानों का रहस्य तो सामने आएगा ही, नींव में दीमक लगने, ताज की बुनियाद को नुकसान पहुंचने और कुओं पर मौजूद साल की लकड़ी के सूखने जैसे तथ्य भी सामने आ जाएंगे।

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

8 of 11
1936-37 के इस फोटो में ताज के दोनों दरवाजों के सामने यमुना की सिल्ट हटाने का काम दिख रहा है। 1960 तक डी-सिल्टिंग का काम चला, लेकिन अब महताब बाग में तो एएसआई दो करोड़ रुपए खर्च कर डी-सिल्टिंग कर रहा है लेकिन ताजमहल पर रहस्य खोजने में पर्देदारी है।

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

9 of 11
ब्रिटिश चित्रकार डेनियल की 1801 में बनाई गई ताजमहल की पेंटिंग में दोनों ओर दरवाजे और नाव के जरिए ताजमहल में प्रवेश नजर आ रहा है, लेकिन अब ये दरवाजे बंद हैं।

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

10 of 11
ताजमहल में रहस्यों से पर्दा उठाने की जगह एएसआई ने उन प्रमाणों को ही मिटाने का प्रयास किया है। ताजमहल यमुना किनारे का यह गेट पूरा नजर आ रहा है, जबकि अब चित्रों में सिल्ट से ढका दरवाजा महज दो फीट ही रह गया है और उसे भी ईंटों से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ताजमहल से क्यों टूटकर गिरा कलश, जानिए छुपी हुई सच्चाई

11 of 11
इस पेंटिंग में ताजमहल में नदी से उतरकर प्रवेश करते हुए लोग दिख रहे हैं, जबकि अब ये दरवाजे ईंटों से बंद कर दिए गए हैं और महज दो फीट रह गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें