मुंबई के क्राफोर्ड मार्केट में आग लग जाने की वजह से लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद थी लेकिन उन्हें भी हालात काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
तस्वीरें: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में भीषण आग, 50 दुकानें खाक
2 of 5
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक आग तड़के 4 से 5 बजे के बीच लगी है। दमकल विभाग के अनुसार उनके पास जैसे ही यहां आग लगने की सूचना मिली वो मौके पर तुरंत पहुंच गए और करीब सवा घंटे में हालात को काबू में कर लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में भीषण आग, 50 दुकानें खाक
3 of 5
दमकल विभाग के अधिकारी पी.एस रहानगदले के अनुसार आग लगने की वजहों की पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो।
तस्वीरें: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में भीषण आग, 50 दुकानें खाक
4 of 5
इस हादसे में करीब 50-60 दुकाने जल गई हैं लेकिन अब स्थिति काबू में है। बताते चलें कि यह मुंबई का सबसे पुराना बाजार है। इसमें ज्यादातर मार्केट लकड़ी का बना है जिस वजह से आग और तेजी से फैली।