हमलावरों के ग्रुप से अकेली लड़ने वाली साहसी महिला ममता यादव ने रविवार को साफ कहा है कि मुझे इनाम नहीं, न्याय चाहिए।
विज्ञापन
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
2 of 10
ममता ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ बोल रही हूं। रविवार को महिला की तरफ से भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसका मेडिकल भी करा दिया है।
विज्ञापन
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
3 of 10
ममता ने कहा कि यदि मुझे तीन दिनों में न्याय नहीं मिला तो जान देने से भी नहीं हिचकूंगी।
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
4 of 10
मीडिया से बातचीत में शताब्दी नगर निवासी ममता यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन के बाद रविवार शाम को उनकी तहरीर रिसीव की गई। इसके बाद सीओ ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें उसके हाथ में फैक्चर आया है।
विज्ञापन
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
5 of 10
ममता ने कहा कि मैं और मेरा परिवार खौफ में जी रहे हैं। चार आरोपियों में से अभी केवल एक ही आरोपी गिरफ्तार हुआ है। एक आरोपी सपा नेता का करीबी बताया गया जो खुलेआम घूम रहा है। ऐसे में मैं कैसे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हूं।
विज्ञापन
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
6 of 10
ममता ने कहा कि मैं किसी भी पार्टी पर अंगुली नहीं उठा रही हूं। बस न्याय मांग रही हूं। अपने सम्मान की रक्षा करना अपराध नहीं है।
विज्ञापन
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
7 of 10
ममता ने कहा कि मैंने जो किया, वह वक्त की नजाकत थी। हर इज्जतदार महिला को वही करना चाहिए जो मैंने किया।
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
8 of 10
ममता ने कहा कि मेरे पति की जिंदगी पर खतरा मंडराया तो मैं हमलावरों से जा भिड़ी। मैंने भीड़ से मदद मांगी लेकिन कोई आगे नहीं आया था। मुझे सरकारी इनाम नहीं बल्कि न्याय चाहिए।
मेरठ की 'मर्दानी' ने दी आत्महत्या की धमकी
9 of 10
ममता के परिजनों ने भी कहा कि अगर हमलावर जल्द पकड़े नहीं जाते हैं। तो वे कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए।
एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर थाना सिविल लाइन पर धारा 147, 354, 323, 506 आईपीसी में अंकित काकरान निवासी बना इंचौली, प्रदीप उर्फ टिंकू निवासी गांव भूनी सरूरपुर, गगन सिवाच निवासी सलारपुर, इंचौली और नितिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अंकित अरेस्ट किया जा चुका है।