भारत तेजी से हवाई क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि भारत जल्द ही स्वदेश में निर्मित हॉक विमानों का निर्यात कर सकेगा। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) ने हॉक को पूरी तरह से हथियारों से लैस करने की तैयारी कर ली है जो अगले साल तक तैयार हो सामने आएगा।
विज्ञापन
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
2 of 9
यह सबसे हल्का लड़ाकू विमान होगा। फिलहाल नए संस्करण पर मूल इसकी मूल निर्माता कंपनी बीएई नए निर्माता एचएएल के साथ मिलकर तेजी से आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
3 of 9
भारतीय वायु सेना में हॉक लड़ाकू विमान का बतौर ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस एयरक्रॉफ्ट में नए लड़ाकू पायलटों की ट्रेनिंग होती है। हालांकि, यह युद्ध क्षेत्र में काम में नहीं लाए जाते। लेकिन इसका नया संस्करण युद्ध क्षेत्र में दुश्मनों से टक्कर लेने में सक्षम होगा।
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
4 of 9
इसमें पुराने इंजनों की जगह नए इंजन लगाए जाएंगे। इसके अलावा इस विमान को नए हथियारों से लैस किया जाएगा। रडार सिस्टम भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
5 of 9
हाल ही में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान नौसेना ने इसके वेपनाइज्ड वर्जन का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
6 of 9
भारतीय वायु सेना में हॉक जहाज को 2008 में शामिल किया गया था। इस दौरान वायु सेना को 24 हवाई जहाज दिए गए। इसका निर्माण ब्रिटेन की बीएई कंपनी करती है।
विज्ञापन
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
7 of 9
हॉ़क के नए संस्करण को सेना में शामिल किए जाने के बाद इसका ट्रेनर जहाज के साथ ही लड़ाकू विमान के रूप में इस्तेमाल हो सकेगा। इससे वायु सेना के बेड़े में लड़ाकू विमानों की संख्या में इजाफा भी होगा।
वायुसेना की ताकत बढ़ाएगा हॉक का अपडेट वर्जन
8 of 9
इसके बाद एचएएल ने भारत में ही इन जहाजों की असेंबलिंग शुरू कर दी। एचएएल ने इथियारों को आधुनिक रूप देने का काम किया।