बेखौफ बदमाशों ने लिंक रोड पर बरौर गांव के पास पेड़ काट कर डालने के बाद बुधवार सुबह तड़के चार बजे एक प्राइवेट बस रोककर उसमें सवार 35 यात्रियों से करीब डेढ़ लाख की नकदी और महिलाओं से हजारों के जेवर लूट लिए। -अमर उजाला ब्यूरो, कुंवरगांव/वजीरगंज (बदायूं)
विज्ञापन
बीच सड़क बस रोककर चढ़ गए, करने लगे महिलाओं से अश्लीलता
2 of 6
दिल्ली से लौटती इस बस में यात्रियों से मारपीट भी की गई और महिलाओं से अश्लीलता की। मुकदमा दर्ज करने को लेकर वजीरगंज और कुंवरगांव थाना पुलिस के बीच कई घंटे खींचतान चलती रही। बाद में वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बीच सड़क बस रोककर चढ़ गए, करने लगे महिलाओं से अश्लीलता
3 of 6
बस बिसौली होते हुए मूसाझाग (बदायूं) आ रही थी। सड़क पर पेड़ पड़े होने के कारण बस रुकते ही नकाबपोश पांच बदमाश बस में चढ़ गए। आधा दर्जन बदमाश बाहर खड़े रहे। बस में 40 यात्री सवार थे।
बीच सड़क बस रोककर चढ़ गए, करने लगे महिलाओं से अश्लीलता
4 of 6
असलहों के बल पर बदमाशों ने बस में सवार 35 यात्रियों की तलाशी लेते हुए रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
बीच सड़क बस रोककर चढ़ गए, करने लगे महिलाओं से अश्लीलता
5 of 6
करीब 20-25 मिनट तक तक लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। करीब पांच बजे ड्राइवर कुंवरगांव थाने पहुंचा। कुंवरगांव एसओ मेराज अली ने आला अधिकारियों को खबर दी। सीओ सिटी आरएस धामा, सीओ बिसौली राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए।
बीच सड़क बस रोककर चढ़ गए, करने लगे महिलाओं से अश्लीलता
6 of 6
घटनास्थल को लेकर वजीरगंज और कुंवरगांव थाना पुलिस में तकरार हुई। इसके चलते लेखपाल को बुलाकर घटनास्थल का निर्धारण किया गया। बाद में एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोपहर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।