फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

विज्ञापन
1 of 31
अरुण जेटली को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पेशे से वकील अरुण जेटली अमृतसर से कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव हार गए थे। वे फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

2 of 31
मोदी मंत्रिमंडल में सुषमा स्वराज को विदेशमंत्री बनाया जाएगा। कयास थे कि सुषमा को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी से दूर रखा जाएगा। फिलहाल ऐसा हुआ नहीं है। सुषमा ने वि‌‌‌दिशा से कांग्रेस म‌हासचिव दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को हराया था।
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

3 of 31
नितिन गडकरी को भूतल परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गडकरी आरएसएस के गढ़ नागपुर से कांग्रेस को पहली बार हराने मे कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रसे नेता विलास मुत्तेमवार को हराया।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

4 of 31
नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में भाजपा के फायरब्रांड नेता उमा भारती को भी कैबिनेट स्‍तर का मंत्री बनाया जाएगा। उमा भारती ने झांसी से लोकसभा चुनाव जीता है। उन्हें जलसंसाधन और गंगा अभियान मंत्रालय सौंपा गया है।
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

5 of 31
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में पूर्व भाजपा अध्यक्ष वैंकेया नायडू को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्हें शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

6 of 31
केंद्र में भाजपा की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत बादल को भी कैबिनेट मं‌त्री बनाया गया है। वह बठिंडा की संसद हैं और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर स‌िंह बादल की पत्नी हैं।
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

7 of 31
मेनका गांधी को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। उन्‍हें महिला एवं बालकल्याण मंत्री बनाया गया है। मेनका ने पीलभीत से लोकसभा चुनाव जीता है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

8 of 31
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद को कानून और सूचना प्रसारण मंत्री बनाय गया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

9 of 31
स्मृति इरानी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव हार गई थी। लेकिन उन्हें मोदी सरकार में मानव सरकार विकास मंत्री बनाया गया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

10 of 31
प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल में नजमा हेफ्तुल्ला को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। नजमा राज्यसभा की सदस्य हैं। वे राज्यसभा की उपसभाप‌ति भी रह चुकी हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

11 of 31
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को भी नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में जगह दी है। उन्होंने बंगलौर उत्तरी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

12 of 31
भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति के अध्यक्ष को भी मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया जाएगा। पासवान ने हाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीता है। पासवान को उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

13 of 31
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हराया था।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

14 of 31
भाजपा नेता नरेंद्र स‌िंह तोमर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। तोमर ग्वालियर से सांसद हैं। 

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

15 of 31
भाजपा नेता जुएल ओराम को भी मोदी की कैबिनेट में जगह दी गई है। वह ओडिशा की सुंदरगढ़ सीट से संसद है। उन्हें कैबिनेट मं‌त्री बनाया गया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

16 of 31
शिवसेना नेता अनंत गीते को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह रायगढ़ से सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

17 of 31
भाजपा की सहयोगी तेलुगूदेसम के सांसद अशोक गजपति राजू को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। वह विजयनगरम सीट से सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

18 of 31
भाजपा नेता अनंत कुमार को संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा सौंपा जा सकता है। अनंत कुमार ने बंगलौर दक्षिणी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी नंदन नीलेकणी को हराया था।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

19 of 31
भाजपा नेता कलराज मिश्र को भी मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उन्होंने देवरिया से लोकसभा चुनाव जीता है। कलराज मिश्र को भारी उद्योग मंत्री बनाया गया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

20 of 31
भाजपा नेता हर्षवर्धन को भी कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। वे दिल्ली की चांदनी चौक सीट से सांसद हैं। हर्षवर्धन को स्वास्‍थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

21 of 31
थावरचंद गहलोत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे राज्य सभा सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

22 of 31
भाजपा नेता राधा मोहन ‌‌सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण से सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

23 of 31
पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया है। जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद सीट से कांग्रेस के राजबब्बर को हराया था।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

24 of 31
कांग्रेस के बागी नेता राव इंद्रजीत सिंह को मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। राव हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट योगेंद्र यादव को हराया है और कई बार यहां से सांसद रह चुकें हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

25 of 31
संतोष कुमार गंगवार को राज्यमंत्री बनाया गया है। गंगवार उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

26 of 31
श्रीपद नाइक को मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। नाइक गोवा नॉर्थ से तीसरी बार लगातार जीत हासिल किया है।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

27 of 31
सीनियर नेता प्रकाश जावेडकर को मोदी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। जावेडकर वर्तमान में राज्यसभा से सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

28 of 31
निर्मला सीतारमण को भी मोदी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में जगह मिली है। सीतारमण वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

29 of 31
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयुष गोयल को मोदी सरकार में राज्यमंत्री के तौर पर जहग मिली है। पीयुष गोयल वर्तमान में राज्यसभा से सांसद हैं।

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

30 of 31
डॉ. जितेंद्र सिंह को मोदी सरकार में राज्यमंत्री के रूप में जगह दी गई है। डॉ. सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता को जम्मू कश्मीर की ऊधमपुर सीट से भारी अंतर से हराया है।
विज्ञापन

जान लीजिए मोदी के सभी मंत्रियों की पूरी कुंडली

31 of 31
मोदी सरकार में सर्बनांद सोनोवाल को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। सोनोवाल असम के ‌डिब्रुगढ़ से हैं और असम राज्य के भाजपा प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें