राज्य में पटेल समुदाय ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को विशाल ‘महाक्रांति रैली’ आयोजित कर ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की आवाज बुलंद की। जीएमडीसी ग्राउंड में पटेल समुदाय ने राज्य की भाजपा सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि उन्हें ओबीसी में शामिल नहीं किया गया तो सरकार को 2017 के चुनाव में इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
2 of 20
पटेल समुदाय के युवा नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि 2017 (राज्य विधानसभा चुनाव) आ रहा है... कीचड़ में कमल नहीं खिलेगा, कभी नहीं खिलेगा।
विज्ञापन
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
3 of 20
बाद में पुलिस इंस्पेक्टर एमएम शेख ने बिना इजाजत भूख हड़ताल पर बैठे हार्दिक को हिरासत में लेकर शहर के शाहीबाग पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। हालांकि, रात में हार्दिक पटेल को छोड़ दिया गया।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
4 of 20
हार्दिक पटेल को गिरफ्तार करने के विरोध में समर्थकों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की।
विज्ञापन
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
5 of 20
मेहताना में गुजरात के गृहराज्यमंत्री रजनी पटेल का घर है, जिसे आग के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद से ही मेहताना में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
6 of 20
सूरत के भी दो थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
7 of 20
दूसरी ओर राज्य सरकार ने हार्दिक पटेल व तीन अन्य लोगों की भूख हड़ताल खत्म करने की शर्त को ठुकरा दिया।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
8 of 20
रैली के बाद पटेल ने कहा था कि वह तब तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे जब तक मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल खुद उनसे ज्ञापन लेने नहीं आ जातीं।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
9 of 20
इस बीच शहर के विभिन्न हिस्सों में रैली के लिए घोषित बंद को लागू कराने को लेकर पटेल समुदाय व अन्य लोगों के बीच हिंसा और झड़पें भी हुईं।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
10 of 20
स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
11 of 20
22 वर्षीय पटेल ने कहा, ‘कुछ दल कहते हैं कि तुम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बारे में नहीं जानते हो, यह नहीं हो सकता है। यदि सुप्रीम कोर्ट एक आतंकवादी के लिए सुबह 3.30 बजे खुल सकती है तो देश के भविष्य युवाओं के लिए क्यों नहीं?’
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
12 of 20
इस घटना में बहुत से वाहनों को क्षति पहुंची है।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
13 of 20
अहमदाबाद और सूरत में हालात काफी खराब भी हो गए हैं।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
14 of 20
सूरत में पुलिस प्रॉपर्टी को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
15 of 20
पटेल कम्युनिटी के लोगों ने गुजरात के सूरत में दो बसों को भी आग के हवाले कर दिया।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
16 of 20
गुजरात के अलग-अलग शहरों से आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
17 of 20
इन सबके बाद हार्दिक पटेल ने भी लोगों से सोशल नेटवर्किंग के जरिए सभी से कहा है कि उन्हें छोड़ दिया गया है।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
18 of 20
हार्दिक पटेल ने सभी से अनुरोध किया है कि इस तरह की हिंसक गतिविधियां न करें।
हार्दिक की गिरफ्तारी से भड़के समर्थक, देखें उनका गुस्सा
19 of 20
वहीं गुजरात की सीएम आनंदी बेन ने पुलिस की कार्रवाई पर अफसोस जताया है। साथ ही जांच के भी आदेश दिए हैं।