फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बनी दिलेर, तमंचे वाले की खींच ली फोटो

विज्ञापन
1 of 5
नगर पंचायत सिरसी में शुक्रवार को दिन में 11 बजे एक जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई। गोलियां भी चलीं। कुछ लोगों ने हाथों में डंडे लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य रुकवाया। विवाद शांत करने के लिए दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस अपने साथ पुलिस चौकी तक ले गई। (अमर उजाला ब्यूरो, संभल)
विज्ञापन

महिला बनी दिलेर, तमंचे वाले की खींच ली फोटो

2 of 5
सिरसी चौकी क्षेत्र के सराय सादक मोहल्ला निवासी हुसैन रजा व फैजान अली के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने शुक्रवार को जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोगों में संघर्ष शुरू हो गया। गाली-गलौज की सुनकर अन्य मोहल्ले वाले भी इकट्ठा हो गए। पत्थरबाजी शुरू हो गई। तमंचे निकल आए।
विज्ञापन

महिला बनी दिलेर, तमंचे वाले की खींच ली फोटो

3 of 5
इस बीच कुछ लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य रुकवाया। विवाद शांत करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मौके से पकड़ा और अपने साथ ले गई। मैनाठेर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। तमंचा लहराने की कोई घटना उनकी संज्ञान में नहीं हैं। फिलहाल दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की नसीहत चौकी इंचार्ज ने दी है।

महिला बनी दिलेर, तमंचे वाले की खींच ली फोटो

4 of 5
जब झगड़ा चल रहा था तब छतों पर महिलाएं थीं और एक महिला के हाथ में मोबाइल था जिसने मौके के कई फोटो लिए हैं। इसमें लोग लाठी डंडों से लैस दिखाई पड़ रहे हैं। एक युवक हाथ में तमंचा होने की बात भी सामने आई है। यह फोटो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस अधिकारियों तथा मीडियाकर्मियों के पास भेजे हैं। आरोप है कि युवक ने तमंचा लहराया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बनी दिलेर, तमंचे वाले की खींच ली फोटो

5 of 5
मैं मौके पर दो घंटे तक रहा। मुझसे पहले जो हुआ उसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। मेरे पहुंचने के बाद लोग शांत हो गए थे। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।
रमेश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें