और ये तस्वीरें भी दक्षिण पश्चिमी चीन के चॉन्गक्विंग शहर है। जहां पिछले दिनों एक अंतराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल में 13 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। तस्वीर में पतंग प्रतियोगिता देखने आए दर्शक अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए। पतंग उत्सवों के बारे में कहा जाता है कि हर हफ्ते दुनिया में कहीं न कहीं पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है। एक तरह से कहा जा सकता है कि पतंग के खेल से जुड़ी प्रतियोगिताएं दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय होती जा रही हैं। पतंगों के बारे में एक खास बात जो इनकी ओर ध्यान खींचती हैं, वो ये इनके बड़े आकार। ये छोटे और बड़े से बड़े साइज में देखे जा सकते हैं।