फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम चुंबन

विज्ञापन
1 of 12
कोच्चि में रविवार को प्रेमी जोड़ों की गिरफ्तारी और प्यार के इजहार पर संघ की ओर से लगाई वाली नैतिक पाबंदियों के विरोध में कोलकाता में छात्रा-छात्राओं अलग-अलग रैलियां निकाल सरेआम एक-दूसरे का चुंबन लिया।
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

2 of 12
‘संघी गुंडे होशियार, तेरे सामने करेंगे प्यार’-- के नारे लगाते हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर से हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर जादवपुर थाने के सामने ही चौराहे पर कोई पंद्रह मिनट तक एक-दूसरे का चुंबन लेते रहे।
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

3 of 12
रैली के दौरान ट्रैफिक थम गया और हजारों लोग और पुलिस वाले हतप्रभ होकर यह नजारा देखते रहे।

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

4 of 12
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सार्वजनिक स्थान पर किस करने के विरोध और कोच्चि में हुई घटना के समर्थन में छात्रों ने पहले से ही इस रैली का एलान कर दिया था।
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

5 of 12
कोलकाता में भी इसी सप्ताह छोटी सर्क्ट पहनने की वजह से एक छात्रा को राज्य सरकार की ओर से संचालित स्टार थिएटर में सिनेमा देखने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

6 of 12
हालांकि कोलकाता में न तो संघ कहीं सक्रिय नजर आया और न ही पुलिस।
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

7 of 12
विश्वविद्यालय परिसर में इस रैली को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह था। छात्रों का कहना था कि वे मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ हैं। प्यार करना उनका मौलिक और संवैधानिक अधिकार है।

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

8 of 12
एक छात्रा रूपाली दत्त ने कहा कि कोच्चि में जो कुछ हुआ वह गलत और असंवैधानिक है। किस करना कोई अश्लील हरकत नहीं है। यह पवित्र प्यार के इजहार का एक तरीका है।

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

9 of 12
वह कहती हैं कि कोच्चि के युवाओं के समर्थन और संघ के विरोध के खिलाफ ही हमने आज की रैली आयोजित की है।

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

10 of 12
एक अन्य छात्रा अरुणिमा भट्टाचार्य भी किस करने को अपना मौलिक अधिकार मानती हैं।

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

11 of 12
उनकी तरह ही छात्र निर्लीप पाल का मानना था कि किस करने पर रोक लगाना दकियानूसी की मिसाल है। वह कहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी अपने तरीके से जीने और प्यार का इजहार करने को आजाद है। हमें कोई यह नहीं बता सकता कि हम कैसे जीएं, कैसे रहें और कैसे प्यार करें।
विज्ञापन

PICS: प्यार पर पहरे के खिलाफ सड़क पर सरेआम ‌चुंबन

12 of 12
जादवपुर विश्वविद्यालय में इस किस आफ लव रैली का समय शाम चार बजे थे। उससे पहले प्रेसीडेंसी के छात्रों ने भी विश्वविद्यालय परिसर के सामने ही ऐसी एक रैली आयोजित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें