फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट पर गूंजे कैलाश के सुर...

विज्ञापन
1 of 5
‘स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने/देश से अपने ये वादा कर लिया हमने/स्वच्छता की ज्योति लेकर हम घर-घर जाएंगे/स्वच्छ रोशनी में सभी अब तो नहाएंगे...।’ गंगा महल घाट पर सोमवार की शाम प्रसून जोशी के गीत की इन पंक्तियों को सूफी गायक कैलाश खेर ने सुरों से सजाकर स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी आगे बढ़ाई।
विज्ञापन

गंगा घाट पर गूंजे कैलाश के सुर...

2 of 5
रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर उन्होंने दीप जलाया। आने वाले दिनों में वे काशी में घाटों पर गायकी से स्वच्छता अभियान के साथ गंगा निर्मलीकरण को गति देंगे। प्रधानमंत्री ने अस्सी घाट पर बीते आठ नवंबर को उन्हें अपने स्वच्छता के नवरत्न के रूप में चुना था।
विज्ञापन

गंगा घाट पर गूंजे कैलाश के सुर...

3 of 5
कैलाश खेर शाम साढ़े पांच बजे गंगा महल घाट पहुंचे। वहां बीएचयू आईआईटी के छात्र-छात्राओं के अलावा नागरिकों की भीड़ के बीच उन्होंने स्वच्छता की ज्योति जलाने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े गीत को जब स्वर दिया तो युवा भी उनके साथ गुनगुना उठे। छात्र-छात्राओं के साथ उन्होंने भदैनी घाट पर सफाई की। इसके बाद कैलाश रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर पहुंचे, जहां दीप जलाया।

गंगा घाट पर गूंजे कैलाश के सुर...

4 of 5
इससे पहले छावनी क्षेत्र के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कैलाश ने कहा कि अच्छे काम करने से लोग इस देश में डरने लगे थे लेकिन अब नई शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री की इस पहल को उन्होंने ईश्वरीय संयोजन की संज्ञा दी। स्वच्छ काशी और निर्मल गंगा के लिए सुरों के जरिए घाट-घाट पर अभियान चलाने की अपनी योजना की उन्होंने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर गूंजे कैलाश के सुर...

5 of 5
सूफी गायक कैलाश खेर ने अपने नवरत्नों के नामों की घोषणा की। इनमें महामना मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गिरधर मालवीय, हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के प्रपौत्र अशोक ध्यानचंद, टीवी होस्ट और फिल्म निर्माता रोशन अब्बास, शास्त्रीय गायिका रेखा और उनके संगीतकार पति विशाल भारद्वाज, ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. शिवेंद्र कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार संजय गुप्ता, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रेडियो उद्घोषक नीलेश मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें