फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
भारत में वैसे तो लगभग हर काम जुगाड़ से ही किया जाता है लेकिन इंसान अपनी मेहनत और पैसों को बचाने के लिए क्या क्या जुगाड़ करते हैं। इसी जुगाड़ पर आरबीआई गवर्नर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह देश के लिए ठीक नहीं है। उनकी चिंता का अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

2 of 10
देखिए किस तरह जुगाड़ से इस ट्रैक्टर को एक रोड रोलर में बदल दिया गया है। जाहिर सी बात है रोड रोलर खरीदना सबके बस की बात नहीं है तो इसका समाधान तो सिर्फ जुगाड़ के पास ही होगा।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

3 of 10
भारत में मोबाइल फोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूपी और बिहार के गांवों में बिजली संकट के चलते लोग अपने फोन की बैटरी चार्ज करवाने के लिए 5 से 10 रुपये देकर इस जुगाड़ से मोबाइल चार्ज करवाते हैं।

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

4 of 10
भारतीय किसान अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल के पानी का उपयोग करते हैं। इसके लिए पम्पिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर पैसे न हों तो फिर कुछ ऐसा जुगाड़ काम आता है।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

5 of 10
एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए लोग कई तरह के साधनों का उपयोग करते हैं लेकिन अगर यातायात के साधनों की कमी हो तो फिर कुछ इस तरह का जुगाड़ काम आता है।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

6 of 10
वैसे तो गुजरात की गिनती लगभग सबसे विकसित राज्यों में होती है लेकिन यहां भी जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है। अगर आपने कभी गुजरात के जिलों की यात्रा की होगी तो आपको ये जुगाड़ी आटो रिक्शा जरुर याद होगा।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

7 of 10
भारत में प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल बहुतायत में होता है और इस्तेमाल के बाद उसे फेंक दिया जाता है जिससे बहुत ज्यादा गंदगी होती है। लेकिन जुगाड़ के पास उसका भी समाधान है। आप अपने घर में कुछ इस तरह से इन प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

8 of 10
इतना ही नहीं अगर आपको घर बनवाना हो और आप इको फ्रेंडली घर बनवाने के बारे में सोच रहे है तो जुगाड़ के पास इसका भी समाधान है। तस्वीर में देखिए कैसे बोललों का इस्तेमाल करके घर बनाया जा रहा है।

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

9 of 10
भारतीय रेल में सफर करने वाले इन लोगों को देखिए। इनको ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो इन्होंने भी जुगाड़ को याद किया और कुछ इस अंदाज में लटक गए हवा में। इस सफर का आनंद भी कुछ और ही है।
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर की चिंता और जुगाड़ पर चलता देश, देखें तस्वीरें

10 of 10
यह तस्वीरें साफ बयां कर रही है कि भारत में जुगाड़ किस कदर हावी है। ट्रेन में सफर करने वाले अपने साथ अपनी साइकिल भी लेकर जाते हैं लेकिन ट्रेन के अंदर उसे कहां रख पाएंगे इसलिए इसका भी जुगाड़ बना लिया। साथ ही अपने प्राइवेट सीट पर सफर भी कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें