फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

विज्ञापन
1 of 16
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन संपूर्ण ब्रज कान्हा मय हो गया। हर तरफ कान्हा के जन्म का उल्लास नजर आया। मंदिर आश्रम और घर-घर में कान्हा का जन्मोत्सव उल्लासपूर्ण मनाया गया।
ब्यूरो/अमर उजाला,मथुरा।

विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

2 of 16
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मंदिर द्वारिकाधीश सहित गोकुल-महावन के अनेक मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों में दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। यहां श्रीराधाकृष्ण की जय-जयकार गूंजती रही।

विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

3 of 16
कन्हैया के जन्म से पहले घर-घर में लोगों ने उपवास रखा। महिला-पुरुषों के साथ बच्चे भी कन्हैया के उपासक रहे। घर के मंदिरों को इस खास दिन के लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

4 of 16
लड्डू गोपाल को नई पोशाक पहनाई गई। नए पालने में उन्हें झुलाया। नया मुकुट और नई बांसुरी भी कन्हैया को दी गई। प्रमुख मंदिरों के साथ मध्य रात्रि को ब्रजभूमि के घर-घर में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया।
विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

5 of 16
इस दौरान जन्मोत्सव के अवसर पूजा-अर्चना की गई। प्रमुख मंदिरों में लोग दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

6 of 16
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही कई परंपराएं आज भी जीवंत है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ ही लड्डू गोपाल (बाल स्वरूप) को लाड़ लड़ाने के लिए खिलौने सजाए गए। इस दौरान मंदिरों में वन-उपवन, जंगली जानवर, जलचरों के साथ आकर्षक सजावट की गई।
विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

7 of 16
बाल गोपाल मंडली माधवपुरी की ओर से गिर्राज मंदिर में आकर्षक सजावट की गई।प्रणव, तनिष्क, अनुष्का, केशव, कार्तिक, साक्षी-गर्विता खंडेलवाल, चाहत अग्रवाल, चिक्का आदि का सहयोग रहा। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा भूमि श्रीधाम वृंदावन में कुछ मंदिरों में शनिवार को जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। धर्मनगरी में ब्रजवासियों और देश विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह देखते ही बन रहा था।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

8 of 16
शाह बिहारी मंदिर में सेवायत प्रशांत शाह ने राधा रमणलालजू महाराज का पंचगव्य से अभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कान्हा के जन्म की बधाई गाईं। दूसरी ओर इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी की धूम मची रही। हर कोई लाला के जन्म के दर्शन करने के लिए आतुर था। इस्कॉन मंदिर में भी ठा. राधाकृष्ण ने फूलों से जड़ी पोशाक पहनकर भक्तों के हृदय को शीतलता प्रदान की।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

9 of 16
इस अवसर पर विदेशी श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन किया। इधर जगद्गुरु कृपालु परिषत की ओर से प्रेम मंदिर में रात 12 बजे अभिषेक, 12:30 बजे ठाकुरजी की झूला झांकी के दर्शन और स्तुति, 12:45 बजे भोग और एक बजे आरती और प्रसाद वितरण किया गया। सायंकाल रासलीला कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेम मंदिर में ठाकुरजी को विशेष पोशाक धारण कराई गई। इस दौरान भव्य रोशनी का भी प्रबंध किया गया।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

10 of 16
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 6 सितंबर को रात्रि 12 बजे बिहारीजी के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा और तड़के 2 बजे के बाद मंगला आरती के दर्शन होंगे। 2:30 बजे से 5:30 तक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे। नंदोत्सव दर्शन सात सितंबर को सुबह 7:45 से 12 बजे तक होंगे।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

11 of 16
राधादामोदर मंदिर में छह सितंबर को सुबह 9:30 बजे श्री गिरिराज चरणशिला का महादुग्धाभिषेक होगा।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

12 of 16
यशोदानंदन धाम में छह अगस्त की शाम श्रीकृष्ण जन्मकाल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नंदोत्सव में सुबह 10 बजे मटकी फोड़ लीला और देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

13 of 16
नंदबाबा मंदिर में जन्माष्टमी छह सितंबर (आज) को मनाई जाएगी। सात सितंबर को नंद महोत्सव मनाया जाएगा। नंदगांव के नंदभवन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की रीति अलग है। सेवायत इस रीति को खुर गिनती का नाम देते हैं। इस रीति के अनुसार रक्षाबंधन के ठीक आठ दिन बाद ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

14 of 16
रक्षाबंधन से अष्टमी तक जब कोई तिथि घटती-बढ़ती है तो पूरे देश में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी से इतर नंदगांव में जन्माष्टमी मनाई जाती है।

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

15 of 16
इधर नंदभवन में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नंदभवन की अलौकिक सजावट की गई है। जगमोहन में पीली झंडियां लगाई जा रही हैं। इसके ठीक सामने बरामदे में नंदगांव-बरसाना के गोस्वामियों की ओर से संयुक्त समाज गायन, शंकर लीला आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रज में छाया कान्हा के जन्म का उल्लास, जमकर नाची 'राधा'

16 of 16
शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 18 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने नंद परिवार के दर्शन किए। दुकानदारों ने भी लठामार होली ग्राउंड में अपनी दुकानें सजा ली हैं। रविवार की रात बारह बजे  छैलबिहारी गोस्वामी मुखिया गोस्वामी समाज और अन्य सेवायतों द्वारा श्रीकृष्ण का अभिषेक किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें