बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा में कुछ ऐसे तथ्य उजागर हुए हैं जो आपके लिए जानना बेहद दिलचस्प लगेगा। दिवाली पर रिश्तेदारों के साथ मिठाई के साथ अपना ज्ञान भी उलेड़कर खुद को स्मार्ट साबित कर सकते हैं।
विज्ञापन
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
2 of 17
सोनिया गांधी ने जिन चार विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां की वो चारों जीती जबकि नरेंद्र मोदी ने जिन 26 सीटों पर रैलियां की वहां केवल 12 ही जीत सके।
विज्ञापन
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
3 of 17
.बिहार की नई विधानसभा में हर चार में से एक विधायक यादव है।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
4 of 17
243 सदस्यीय विधानसभा में कुल 61 यादव विधायक चुने गए हैं। इनमें से 42 आरजेडी, 11 जेडीयू और छह बीजेपी और दो कांग्रेस के हैं।
विज्ञापन
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
5 of 17
इस बार 10 ब्राह्मण, 19 राजपूत, 19 कोरी, 17 भूमिहार, 16 कुर्मी, 16 वैश्य और तीन कायस्थ, 38 एससी, दो एसटी विधायक चुनकर आए हैं।
विज्ञापन
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
6 of 17
इस बार कुल 24 मुस्लिम विधायक चुने गए हैं। बीजेपी ने 10 मुस्लिम उम्मीदवार लड़ाए थे लेकिन एक भी नहीं चुना गया।
विज्ञापन
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
7 of 17
2010 में मुस्लिम विधायकों की संख्या 19 थी जो अब बढ़कर 24 हो गई है।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
8 of 17
रामविलास पासवान की पार्टी ने 11 एससी उम्मीदवार उतारे थे लेकिन एक भी नहीं जीत पाया।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
9 of 17
जीतनराम मांझी मुश्किल से केवल अपनी एक सीट जीत पाए और जबकि एक सीट पर उन्हें खुद हार का सामना करना पड़ा।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
10 of 17
उन बीस सीटों पर जहां महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा जेडीयू ने 11 आरजेडी ने चार, कांग्रेस ने दो, बीजेपी ने दो और आरएलएसपी ने एक सीट जीती।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
11 of 17
ऐसी 10 सीटों पर जहां इस बार मत प्रतिशत बढ़ा उनमें से नौ सीटों पर महागठबंधन ने जीत दर्ज की जबकि एक पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
12 of 17
शिवसेना का दावा है कि उसे दो लाख वोट मिले और 35 सीटों पर उसने बीजेपी से ज्यादा मत हासिल किए।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
13 of 17
जेडीयू-आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन को कुल मतदान के 41.9 फीसदी वोट मिले जो कि राज्य के कुल मतदाताओं का 23.9 फीसदी है। किसी सत्तारूढ़ गठबंधन को 1951 से अब तक का ये सबसे ज्यादा वोट शेयर है।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
14 of 17
नीतीश के मुकाबले लालू को जेडीयू के वोटों का ज्यादा फायदा हुआ जबकि आरजेडी का कोर वोट बैंक उस रूप में नीतीश के पक्ष में नहीं गया।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
15 of 17
जिन सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार लड़े, उन सीटों पर 74 फीसदी यादव वोटरों ने पक्ष में वोट किया जबकि जिन सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार थे वहां यादवों के केवल 60 फीसदी ही वोट मिले। जबकि नीतीश कुमार का कुर्मी वोट आरजेडी और जेडीयू के लिए क्रमश: 69 फीसदी और 67 फीसदी रहा।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
16 of 17
मोदी सरकार में शामिल मंत्रियों के गढ़ में भी एनडीए का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। केवल कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के संसदीय क्षेत्र पूर्वी चंपारण की छह सीटों में सबसे ज्यादा चार ही जीत पाई।
16 क्लिक में बनिए बिहार चुनाव के एक्सपर्ट, पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
17 of 17
रामविलास पासवान (हाजीपुर) छह में से दो, राजीवप्रताप रूडी (सारन) छह में से दो, गिरिराज सिंह (नवादा) छह में से दो, रामकृपाल यादव (पाटलिपुत्र) छह में से एक, उपेंद्र कुशवाहा (काराकट) छह में से एक सीट ही गठबंधन जीत सका।