फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

विज्ञापन
1 of 10
भामाशाह मैदान स्टार खिलाड़ियों से गुलजार है। यूपी रणजी टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार घंटों अभ्यास कर रहे हैं। दो अक्तूबर से शुरू हो रहे रणजी मैच के लिए खिलाड़ी कप्तान प्रवीण कुमार के साथ तैयारी में जुटे हैं। बुधवार को खिलाड़ियों ने जिम में भी समय बिताया। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ)
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

2 of 10
मुरादाबाद में दो अक्तूबर से यूपी की टीम मध्यप्रदेश के साथ मैच खेलेगी। अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका भारत दौरे पर आ रही है। ऐसे में सभी क्रिकेटर अपनी फिटनेस और प्रैक्टिस पर ध्यान लगाए हैं। परविंदर कुमार और कर्ण शर्मा भी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

3 of 10
बुधवार को सुरेश रैना ने नवोदित गेंदबाजों की गेंद पर मैदान के हर तरह शॉट लगाए। उन्होंने फील्डिंग का भी अभ्यास किया। भुवनेश्वर और प्रवीण ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने सुरेश रैना को गेंदबाजी कर कई बार चकमा दिया।

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

4 of 10
भुवी ने अपनी गेंदों को स्विंग कराया। प्रवीण ने गेंद की लय पर ज्यादा ध्यान दिया। लेग स्पिनर पीयूष चावला ने भी गेंद को टर्न कराया। सुरेश रैना के गेंदबाजी का भी अभ्यास किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

5 of 10
परविंदर सिंह और कर्ण शर्मा ने भी बल्लेबाजी में हाथ आजमाया। यूपीसीए के ट्रेनर रोहित बाघ ने इन्हें टिप्स दिए। खिलाड़ियों के मैदान पर करीब एक घंटे प्रैक्टिस की। कोच संजय रस्तोगी, क्यूरेटर रविंद्र चौहान, राकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

6 of 10
सुरेश रैना ने भामाशाह पार्क के मैदान और पिच की जमकर तारीफ की। उन्होंने क्यूरेटर रविंद्र चौहान का भी शुक्रिया अदा किया। रैना ने बताया कि यहां प्रैक्टिस करना अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

7 of 10
स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने नवोदित क्रिकेटरों को कैप, चश्मा, बल्ला, गेंद, किट भी बांटी। नवोदित खिलाड़ी इन्हें लेकर काफी उत्सुक नजर आए।

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

8 of 10
सुरेश रैना, पीयूष चावला ने युवा क्रिकेटरों बल्लेबाजी, गेंदबाज और फिल्डिंग के टिप्स दिए। सभी खिलाड़ी उत्साहित नजर आए। युवा क्रिकेटरों ने सुरेश रैना समेत सभी खिलाड़ियों से आटोग्राफ लिए।

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

9 of 10
मेरठ के दामाद सुरेश रैना मंगलवार देर रात अपनी ससुराल सुशांत सिटी पहुंचे थे। बुधवार सुबह वे आबूलेन स्थित जिम पहुंचे। वहां एक्सरसाइज की। इसके बाद ससुराल गए। शाम को भामाशाह पार्क अभ्यास करने गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: खिलाड़ियों ने जिम से मैदान तक जमकर बहाया पसीना

10 of 10
क्रिकेटर आगामी सीजन से पहले फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। बुधवार सुबह सुरेश रैना, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार आबूलेन स्थित पल्स जिम पहुंचे। जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक जमकर एक्सरसाइज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें