फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

विज्ञापन
1 of 10
कुछ दिन पहले ही आई सीएजी की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में मौजूद कई एयक्राफ्ट पुराने हो चुके हैं और इनको बदलने की जरूरत है। इसके अलावा इंडियन एयरफोर्स में कई स्क्वाड्रनों की कमी की बात कही है। इस बीच एक बार फिर से फ्रांस के 36 राफेल विमानों की खरीद संख्या पर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

2 of 10
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायु सेना को कई स्वाक्ड्रन की जरूरत है जिसके लिए बड़ी संख्या में फाइटर जहाजों की जरूरत पड़ेगी। तो क्या 36 रॉफेल विमानों की खरीद से आगे बढ़ पाएगा भारत? आइए जानते हैं हाल ही में फ्रांस के उस विमान के बारे में जिसकी भारत को जरूरत है।
विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

3 of 10
यही है वो विमान जिसके लिए भारत ने फ्रांस से डील किया है। फिलहाल तो भारत ने अभी केवल 36 विमानों का ही ऑर्डर दिया है लेकिन सीएजी के रिपोर्ट के बाद इसकी संख्या को बढ़ाया जा सकता है। भारत इसके अलावा अमेरिका और रूस से भी कई तरह से हथियार खरीदने जा रहा है।

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

4 of 10
राफेल लड़ाकू विमानों को फ्रांस की कंपनी दासो एवियेशन बनाती है। भारत लंबे समय से इन विमानों खरीदने की कोशिश में था जो मोदी के फ्रांस दौरे के बाद हकीकत में बदल गया।
विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

5 of 10
ये विमान 5.30 मीटर ऊंचा हैं इनके डैनों का विस्तार 10.90 मीटर और लंबाई 15.30 मीटर है।
विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

6 of 10
ये विमान फिलहाल फ्रांस और इजिप्ट के पास है, जो जल्द ही भारत के वायु सेना बेड़े में भी दिखाई देगा।  हालांकि, फिनलैंड और कतर जैसे देश भी इसे खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

7 of 10
राफेल के कई वेरियंट्स हैं, जैसे राफेल ए, राफेल बी, राफेल सी, राफेल डी। सभी विमानों की क्षमता अलग-अलग है। भारत चाहता है कि इनका निर्माण 'मेक इन इंडिया' के तहत ही हो लेकिन फ्रांस ऐसा नहीं चाहता।

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

8 of 10
हालांकि इस डील को लेकर कई विशेषज्ञों ने ऐतराज भी जताया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस फाइटर जहाज की परफार्मेंस का स्तर उतना बढ़ियां नहीं है जितना होना चाहिए बावजूद इसके भारत ने इस डील को पक्का कर लिया।

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

9 of 10
लेकिन अगर यह विमान 'मेक इन इंडिया' के तहत बनता है तो भारतीय वायु सेना अपनी जरूरतों और अपनी सुविधाओं के मुताबिक इसमें तब्दीलियां कर सकती है।
विज्ञापन

वायुसेना को क्यों पसंद आया फ्रांस का राफेल, जानिए इसकी खूबियां

10 of 10
फिलहाल जितने रॉफेल विमानों को भारत खरीद रहा है उससे महज दो स्क्वाड्रनों को तैनात किया जा सकता है। लेकिन भारत को करीब 20 स्क्वाड्रनों की जरूरत है। ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि दिसंबर में मोदी के रूस यात्रा के दौरान कई फाइटर जेटों के खरीद पर भी डील हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें