फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

Wed, 18 Mar 2015 08:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
संसद में अहम मौकों पर नदारद रहने वाले बीजेपी के सांसदों की संसदीय दल की बैठक में जमकर क्लास ली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूची निकाल कर कुछ सांसदों के नाम पढ़ने के बाद कहा कि सारे नाम लूं या अनुपस्थित रहने वाले खुद खड़े होंगे। जिन सांसदों को पीएम मोदी ने खड़ा किया उनमें यूपी के फायर ब्रांड नेता और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी भी थे।
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

2 of 10
इसके बाद गैर हाजिर रहे मंत्री और सांसद अपनी जगह पर खड़े होकर गैर मौजूदगी का कारण बताया। महाराष्ट्र की बीड सीट से सांसद और दिवंगत नेता गोपीना‌थ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे को भी खड़ा होकर गैर हाजिरी का कारण बताना पड़ा। प्रीतम मुंडे सदन में अनुपस्थित रहने का कारण तबीयत ठीक न होना बताया।
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

3 of 10
बताते हैं कि मध्य प्रदेश के सीधी से सांसद रीती पाठक ने जब पंचायत चुनाव में व्यस्तता को कारण बताया तो उन्हें जवाब मिला कि उन्हें अगर सदन में गैरहाजिर रहना है तो वे फिर पंचायत की ही राजनीति करें।

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

4 of 10
वहीं पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तर-मध्य मुंबई सीट से सांसद पूनम महाजन ने अपने सदन में उनुपस्थित रहने का कारण बताते हुए कहा कि उनके बच्चे की तबियत ठीक नहीं थी जिससे वे नहीं आ पाईं।
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

5 of 10
यूपी के मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी भूमि अधिग्रहण विधेयक की वोटिंग के दौरान सदन से अनुपस्थित थे। अग्रवाल से जब सदन से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया तो उन्हें बताया कि 10 मार्च को उनके घर में शादी थी जिससे वे नहीं आ पाए।
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

6 of 10
बिहार के बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान भी भूमि अधिग्रहण विधेयक की वोटिंग के सदन से गैरहाजिर रहे जिनसे संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने गै‌रहाजिर रहने का कारण पूछा।
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

7 of 10
सदन से अनुपस्थित रहने वाले सांसदों में भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम आया है। बताते हैं कि इन्हें भी खड़े होकर गैरहाजिर रहने का कारण बताना पड़ा।

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

8 of 10
बैठक में दो अन्य मंत्रियों को भी सफाई देनी पड़ी। इनमें से एक उस दौरान राज्यसभा में तो दूसरे विदेश दौरे पर थे। गैरहाजिर रहने वाले मंत्रियों में श्रीपद नाइक का नाम सामने आया है जिन्हें संसदीय बोर्ड की बैठक में जवाब देना पड़ा।

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

9 of 10
संसद से गैरहाजिर रहने वाले मंत्रियों में तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से सांसद और सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री पोन राधाकृष्‍णन भी हैं। इन्हें भी मोदी ने बैठक में खड़ा कर सदन से गैरहाजिर रहने का जवाब मांगा।
विज्ञापन

देखिए, इन सांसदों को जिनकी PM मोदी ने ली क्लास

10 of 10
राजस्‍थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी भी भूमि अधिग्रहण विधेयक की वोटिंग से गैरहाजिर से थे जिन्हें खड़ा होकर सबके सामने जवाब देना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें