फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 14
2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोंकी। उन्होंने वाराणसी की पहली यात्रा की तो गंगा नहाया और काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। धार्मिक प्रतीकों के जरिए वोटों को साधने का केजरीवाल का ये प्रयोग आलोचना के घेरे में रहा।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

2 of 14
लोकसभा चुनाव में प्रचार पाने के लिए आचार संहिता तोड़ना सबसे आसान तरीका माना गया। कई बड़े नेताओं ने ऐसा किया, फिर वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय क्यों पीछे रहते? उन्होंने भी मतदान के दिन कुर्ते पर कांग्रेस का बिल्‍ला लगाकर विवादों का न्योता दे दिया।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

3 of 14
राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ा। हवाला मामले में फंसे गुजराती व्यवसायी अफरोज फट्टा के साथ मोदी के ये तस्वीर कांग्रेस ने जारी की।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

4 of 14
नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन की ये तस्वीर तब ली गई, जब वह वोट देने के लिए पहली बार सामने आईं।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

5 of 14
गुजरात की मॉडल मेघना पटेल ने मोदी की तस्वीरों के साथ फोटो खिंचवा कर अलग ‌ही विवाद खड़ा किया। प्रचार का ये तरीका भाजपा को भी पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

6 of 14
नरेंद्र मोदी और लालकृष्‍ण आडवाणी के रिश्तों की ये तल्‍खी तब सामने आई, जब मोदी के प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार वे और आडवाणी एक मंच पर आए। मोदी ने आडवाणी को आशीर्वाद मांगा, लेकिन उन्होंने उनकी ओर देखा भी नहीं।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

7 of 14
नरेंद मोदी की ये सेल्फी गौर से देख लीजिए। सेल्फी ने न केवल उन्हें विवादों में घसीट लिया, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

8 of 14
बिना किसी इजाजत के नरेंद्र मोदी का ये काफिला काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स‌िगरा स्थिति भाजपा कार्यालय के लिए निकला तो लोग भी हलाकान रहे प्रशासन भी।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

9 of 14
राहुल गांधी पहली बार मतदान के दिन अमेठी में थे। एक बूथ पर ईवीएम के करीब जाकर उन्होंने विवादों को न्योता दे दिया।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

10 of 14
उत्तरपूर्व की सभा में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चूम लिया। लेकिन बाद में उस कार्यकर्ता की जला कर हत्या कर दी गई।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

11 of 14
इन चुनावों में नारायण दत्त तिवारी अपने बेटे को टिकट तो नहीं दिला पाए, लेकिन आशीर्वाद वाले बाबा जरूर बन गए। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

12 of 14
मुस्लिम वोटों की जुगत में भाजपा की सियासत टोपी के इर्दगिर्द घूमती रही। किसी ने टोपी पहनी, किसी ने नहीं पहनी। तस्वीर में राजनाथ स‌िंह टोपी पहने नजर आ रहे हैं।

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

13 of 14
मेघना पटेल ने नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए कपड़े उतारे तो एक और मॉडल तनिषा ‌सिंह ने राहुल गांधी के प्रचार के लिए कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव की 14 चुनिंदा तस्वीरें

14 of 14
फैजबाद में नरेंद्र मोदी की जनसभा के मंच की पृष्ठभूमि पर बनी अयोध्या के प्रस्तावित मंदिर की तस्वीर भी विवादों का वजह बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें