अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारतीय दौरे से पहले मेरठ के गंगानगर ए ब्लॉक में बीएसएनएल का गेट-वे हैक करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर थी कि हैकर्स द्वारा इंटरनेट के जरिये अवैध रूप से नेशनल और इंटरनेशनल कॉल्स कराई जा रही हैं। दूरसंचार मंत्रालय के दिल्ली स्थित टर्म सेल ने इसे डिटेक्ट करते हुए स्थानीय बीएसएनएल अफसरों और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ छापा मारा, जहां किराये के कमरे में अवैध रूप से मिनी एक्सचेंज चलता मिला।
विज्ञापन
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
2 of 12
कमरा पश्चिम विहार दिल्ली निवासी दो युवकों ने किराये पर लिया था, जो फरार मिले। प्रारंभिक छानबीन में उनकी आईडी फर्जी निकली हैं। मौके से उच्च शक्ति का ट्रांसमीटर, एंटीने, मॉडम, वाई-फाई, लैपटॉप, मशीनें और दूरसंचार के अन्य उपकरण मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस अवैध एक्सचेंज का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए हो सकता है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर स्थानीय पुलिस अफसरों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मकान मालकिन सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में निदेशक दूरसंचार ने थाना इंचौली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
3 of 12
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे
दिल्ली से आई दूरसंचार विभाग की टीम ने टर्म सेल के निदेशक अरुण कुमार
वर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के साथ गंगानगर ए ब्लॉक के मकान
नंबर-271 पर छापा मारा। यह मकान सुमिधा दीक्षित पत्नी स्वर्गीय अनिल कुमार
का है। इसमें ऊपर की मंजिल पर स्थित एक कमरा पश्चिम विहार दिल्ली निवासी
हरीश कुमार और निशांत ने करीब चार माह पूर्व किराये पर लिया था। इन युवकों
को गंगा प्लाजा में साइबर कैफे चलाने वाले विकास चौहान ने तीन हजार रुपये
प्रतिमाह पर कमरा दिलाया था। मकान के सामने ही बीएसएनएल का टॉवर भी लगा है।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
4 of 12
ज्वाइंट टीम जब इस मकान पर पहुंची तो कमरे पर ताला लगा मिला। ताला तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख अफसर दंग रह गए। कमरे में किसी टेलीफोन एक्सचेंज की तरह कॉल कराने वाले विभिन्न दूरसंचार उपकरण फैले थे। करीब 70 मिनी एंटीना अलग-अलग लगे थे। इनमें से 42 एक्टिव पाए गए। कमरे में केबलों का जाल बिछा था। अफसरों के अनुसार मौके पर उच्च शक्ति का माइक्रो ट्रांसमीटर, मॉडम, वाई-फाई कनेक्शन, लैपटॉप, चार अलग-अलग मशीनें और अन्य उपकरण मिले। किसी आतंकी कनेक्शन की आशंका पर एसएसपी, एसपी देहात, एसपी क्राइम, सीओ क्राइम समेत अन्य अफसर भी पहुंचे। खुफिया एजेंसियों की इकाईयों से जुड़े अधिकारी भी पहुंच गए। कमरे में करीब तीन घंटे छानबीन चली। इसके बाद कमरे में मिला सारा सामान सील कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
5 of 12
पुलिस अफसरों ने मकान मालकिन सुमेधा दीक्षित, उनके बेटे क्षितिज दीक्षित और विकास चौहान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। विकास से क्राइम ब्रांच के अफसरों ने अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। बताया गया कि निशांत और हरीश सप्ताह में एक या दो दिन ही कमरे पर रहते थे। कमरे का किराया भी विकास देता था। बताया गया कि दोनों युवक बीटेक के छात्र हैं। ये नोएडा और देहरादून से पूरा सिस्टम ऑपरेट करते थे। देर शाम निदेशक दूरसंचार की तरफ से थाना इंचौली पर तहरीर दी गई, जिसमें बताया गया कि बीएसएनएल का गेट-वे हैक कर 64 लाइनों का इस्तेमाल अवैध कॉलिंग के लिए किया जा रहा था। ज्यादातर आईएसडी कॉल कराई जा रही थीं।
विज्ञापन
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
6 of 12
मौके पर मिले उपकरण भी बीएसएनएल के बताए जा रहे हैं। आशंका है कि अवैध रूप से आईएसडी कॉलिंग खाड़ी देशों और पाकिस्तान में कराई जा रही थी, जिसका कनेक्शन किसी आतंकी गतिविधि से हो सकता है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले हुए इस खुलासे से कई कयास लगाए गए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं और इसे अवैध रूप से इंटरनेशनल कॉल कराने का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
7 of 12
एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि दूर संचार विभाग की सूचना पर छापा मारा गया था। अभी तक की जांच में अवैध रूप से कॉलिंग का मामला पकड़ में आया है। आतंकी गतिविधि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। गेट-वे हैक करने का मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
8 of 12
गंगानगर में अवैध मिनी एक्सचेंज बनाने वालों का मकसद क्या था? क्या इसके पीछे कोई आतंकी कनेक्शन है या अवैध कमाई के लिए हैकर्स ने ये कारनामा किया? मामला गंभीर इसलिए भी है, क्योंकि 26 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर देश की तमाम खुफिया इकाईयां आतंकी गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
9 of 12
शुक्रवार को अचानक ही संचार विभाग की टीम का गंगानगर पहुंचना, खुफिया विभाग और पुलिस को साथ लेकर मिनी एक्सचेंज पकड़ना, महज इत्तफाक नहीं है। सूत्रों की मानें तो यहां से जो कॉलिंग कराई गई, उनमें से कुछ कॉल ट्रैस भी हुई हैं। इसी कारण दूर संचार विभाग की टर्म सेल के कान खड़े हुए और खुफिया विभाग को भी अवगत कराया गया। सवाल यह उठता है कि गंगानगर में मिनी एक्सचेंज स्थापित करने वालों का असली मकसद क्या था? क्या अवैध कमाई का तरीका था, जो इंटरनेट के जरिये आईएसडी कॉल से की जा रही थी या कुछ और।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
10 of 12
आतंकी गतिविधियों के बारे में बेशक अधिकारिक पुष्टि नहीं है, मगर जिन दोनों युवकों ने कमरा किराये पर लिया, वह अक्सर गायब रहते थे। कमरे का किराया हर महीने मकान मालिक को देने के बावजूद महीने में एक या दो बार ही यहां पहुंचते थे। युवकों ने अपना नाम हरीश और निशांत बताया। वहीं, प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि दोनों युवकों की आईडी फर्जी है। अब सवाल उठता है कि ये दोनों आखिर थे कौन, जो गंगानगर में चार महीने से अपनी जड़ें जमाते रहे और फरार भी हो गए।
BSNL हैक कर ISD कॉलिंग के खेल का पर्दाफाश
11 of 12
अवैध मिनी एक्सचेंज स्थापित करने के लिए 40-50 प्रीपेड सिम का इस्तेमाल किया जा रहा था। निजी कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन लेकर जो उपकरण लगाए गए, वह बीएसएनएल के बताए जा रहे हैं। सवाल यह भी है कि बीएसएनएल के उपकरण इनके पास कहां से आए। विभागीय मिलीभगत भी इसमें हो सकती है, जिसके लिए बीएसएनएल को जांच करनी होगी।
बीएसएनएल महाप्रबंधक संजीव त्यागी का कहना है कि बीएसएनएल के 40 से 50
प्रीपेड सिम इस्तेमाल किए जा रहे थे। इनसे देश के बाहर कॉल नहीं की गई है।
लीज लाइन (इंटरनेट कनेक्शन) निजी कंपनी की थी। इसकी जांच संचार विभाग (डॉट)
का टर्म सेल कर रहा था। आगे भी यही सेल जांच और कार्रवाई करेगा। बीएसएनएल
की तरफ से इसमें कोई जांच नहीं की जा रही है।