इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग की सोमवार शाम फिल्मी सितारों की सुरमई महफिल के बीच शुरुआत हुई। बॉलीवुड गायकों ने अपने सुरों से दर्शकों को सराबोर कर दिया। अभिनेता आफताब शिवदासानी समारोह में आकर्षण के केंद्र रहे। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने लीग का उद्घाटन किया।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली।
विज्ञापन
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
2 of 10
इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले फटाफट क्रिकेट का आगाज हो गया। लीग में गांवों की 32 क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। रोजाना दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
3 of 10
पहला मैच बदायूं की दातागंज और बरेली की भोजीपुरा की टीम के बीच मैच खेला गया।
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
4 of 10
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दर्शकों से भरे खचाखच मैदान में 32 टीमें अलग-अलग ड्रेस में खड़ी थीं। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने सबसे पहले ग्राउंड का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकारा। इसके बाद स्टेज पर बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ और अरमान मलिक ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
5 of 10
दोनों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर दर्शकों को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
6 of 10
अनु मलिक के भतीजे और कपूर मलिक के बेटे अरमान मलिक ने रोमांटिक और डांस हिट सांग गाकर दर्शकों को दीवाना बना दिया। हीरो फिल्म का गीत आंखों के पन्नों से मैने लिखा था सौ दफा... गाकर उन्होंने खूब तालियां बटोरी। इसके बाद गलियां और सुन रहा है न तू... गाया। पहली नजर और बैंग-बैंग सुनकर दर्शक झूमने लगे। मीडिया से बातचीत में अरमान ने बताया कि आगे भी वह कई फिल्मों में गाने गाएंगे।
विज्ञापन
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
7 of 10
आईजीसीएल चेयरमैन डॉ. अनुराग भदौरिया ने सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम में तमाम नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
8 of 10
इंडियन आयडल फेम नेहा कक्कड़ ने आते ही सबसे पहले डांस पर नंबर गाया। इसके बाद लंदन ठुमकदा सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। मंच पर आने से पहले ही दर्शक नेहा कक्कड़ के लिए आवाज लगाने लगे।
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
9 of 10
बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी मंच पर आते ही सबसे पहले बरेली को हैलो बोला और कहा कि शहर में आना अच्छा लगा। मंच से नीचे आने पर आफताब के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने वालों की भीड़ लग गई। आफताब ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह जल्द ही बालाजी टेलीफिल्म की क्या कूल हैं हम पार्ट 3 में नजर आएंगे। साथ ही आठ साल पहले आई फिल्म टॉम डिक एंड हैरी के पार्ट 2 में भी अभिनय करेंगे।
जब क्रिकेट के धमाल से पहले यूपी में लगा 'लंदन वाला ठुमका'
10 of 10
अंकित कुमार, कप्तान, बिथरी चैनपुर टीम ने कहा कि पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता से गांव के खिलाड़ी उभरेंगे। मो. आमिर, कप्तान, इज्जतनगर टीम अभी तक जिले के मैच ही खेला है, आज बहुत खुशी मिल रही है। असद यूसुफ, कप्तान, बहेड़ी टीम ने कहा कि आईजीसीएल टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले कभी कोई बड़ा मैच नहीं खेला। रोहित कुमार, कप्तान, पूरनपुर टीम ने कहा कि गांव के अच्छे खिलाड़ियों मिलाकर टीम बनाई है। मैच जीतेंगे और आगे बढ़ेंगे। मानसिंह यादव, कप्तान, तिलहर गांव में ही क्रिकेट खेला है, पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल कर अच्छा लग रहा है।