फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

विज्ञापन
1 of 9
अगर आपका वेटिंग रेल टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया है तो अब निराश होने की जरूरत नहीं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) आपको कम कीमत पर हवाई सफर करने का मौका देगा। (रिपोर्ट: जयेंद्र चतुर्वेदी, अमर उजाला वाराणसी)
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

2 of 9
यह सुविधा सिर्फ ई-टिकट बुक कराने वाले स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी। स्पाइस जेट और गो एयर से करार होने के साथ ही आईआरसीटीसी ने यह सुविधा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

3 of 9
आईआरसीटीसी के जन संपर्क अधिकारी संदीप दत्ता ने बताया कि कुछ अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस से भी बातचीत अंतिम दौर में है। जल्द ही उनसे भी करार फाइनल हो जाएगा।

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

4 of 9
आईआरसीटीसी के जरिए बुक कराए गए टिकट के कन्फर्म न होने पर यात्री सफर नहीं कर पाते हैं। उनकी किराये की रकम खाते में लौट आती है। अब रेल टिकट कन्फर्म न होने पर कारपोरेशन की ओर से धन की वापसी के साथ-साथ एक डिस्काउंट कूपन भी भेजा जाएगा, जिसके जरिये संबंधित यात्री हवाई जहाज के टिकट में 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

5 of 9
यह सुविधा स्लीपर और वातानुकूलित दोनों ही श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी। इसके लिए यात्री का ई-टिकट यात्रा की तिथि से तीन दिन पहले का बुक कराया हुआ होना चाहिए। चार्ट बन जाने के बाद भी अगर टिकट कन्फर्म नहीं होता तो उसे यह सुविधा आईआरसीटीसी की तरफ से मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

6 of 9
एयरलाइंस कंपनियों की ओर से भेजे गए अनसोल्ड टिकट के हिसाब से रियायती दर पर हवाई सफर की यह सुविधा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

7 of 9
स्लीपर या एसी का वेटिंग रेल टिकट अगर चार्ट तैयार होने के बावजूद भी कन्फर्म नहीं हुआ तो आपको आईआरसीटीसी की तरफ से मेल आएगा। जिस ईमेल आईडी और पॉसवर्ड का इस्तेमाल आप रेल टिकट निकालने के लिए करते हैं, उसी से आप इस वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

8 of 9
यहां फ्लाइट टिकट का विकल्प होगा। आप उस पर हवाई जहाज का टिकट बुक कर सकते हैं। निर्धारित डिस्काउंट को छोड़कर किराये की बाकी रकम का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे की एक और सौगात, टिकट कन्फर्म नहीं तो जाइए प्लेन से

9 of 9
खास बातें: आईआरसीटीसी की साइट पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा टिकट। यात्रा तिथि से तीन दिन पहले कराए गए ई-टिकट पर ही मिलेगी सुविधा। फ्लाइट का टिकट नहीं होगा रिफंड। 40 प्रतिशत तक स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को मिलेगी छूट। उसी नाम से फ्लाइट टिकट बुक होगा, जिस नाम से बुक हुआ होगा रेल टिकट। रेल टिकट पर अंकित तिथि या उसके दूसरे दिन तक ही कर सकेंगे हवाई सफर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें