त्रासदियों की ये तस्वीरें आपको आतंकित भी कर सकती हैं और भावुक भी। इन तस्वीरों ने त्रासदियों की असल कहानी दुनिया के सामने रखी।
विज्ञापन
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
2 of 11
बीते शनिवार को नेपाल में आये विनाशकारी भूकंप में अब तक करीब चार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल की यह तसवीर त्रासदी की सटीक कहानी कहती है।
विज्ञापन
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
3 of 11
दुनिया की विनाशकारी त्रासदियों में उत्तराखंड में 16 जून वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा को भी कभी भुलाया नहीं जा सकता। उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए इस जल प्रलय में करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई और सैकड़ो लापता और बेघर हुए।
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
4 of 11
युगांडा में भयंकर भुखमरी इस फोटो से ही बयां होती है। सहायता मिशन पर गए एक व्यक्ति के हाथ में कुपोषित बच्चे का हाथ इस भुखमरी की भयावहता को साफ तौर पर दिखाता है।
विज्ञापन
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
5 of 11
वियतनाम वार के दौरान हमले के बाद घर से निकल कर बदहवास भागते बच्चों की तस्वीर दुनिया भर में वियतमान वार की हकीकत बन गई।
विज्ञापन
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
6 of 11
जापान की सुनामी ने हजारों की जान लील ली और लाखों को बेघर कर दिया। घर बार और अपने परिजनों को खो चुकी इस युवती की तस्वीर ये बताने के लिए काफी है कि जापानियों ने सुनामी के हाथों क्या क्या गंवा दिया।
विज्ञापन
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
7 of 11
आखिरी यहूदी का कत्ल। जर्मनी में हिटलर राज में नाजी आखिरी यहूदी का कत्ल करते हुए। इस फोटो के जरिए ही यहूदियों के कत्लेआम की कहानी दुनिया भर ने जान ली थी।
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
8 of 11
गुजरात दंगों के दौरान ली गई ये तस्वीर गुजरात दंगों की पहचान सी बन गई। आततातियों से जान की भीख मांगते एक मजबूर शख्स की ये तस्वीर विदेशी अखबारों में लीड पेज पर चली थी।
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
9 of 11
भोपाल गैस त्रासदी को आप कैसे भूल सकते हैं। अगर भूल भी गए तो ये तस्वीर आपको हादसे की भयावहता और पीड़ितों की त्रासदी को भूलने नहीं देगी।
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
10 of 11
बांग्लादेश में ढाका के पास एक गारमेंट फैक्टरी में हुए हादसे ने कई लोगों की जान छीन ली। इस ह्रदयविदारक तस्वीर ने दुनिया को हादसे की भयावहता से परिचित कराया।
त्रासदियों की पहचान बनी ये 10 तस्वीरें रुला देंगी आपको
11 of 11
कोलंबिया में हुए जबरदस्त ज्वालामुखी विस्फोट में 13 साल की ये मासूम लड़की पानी और दलदल में तीन दिन तक फंसी रही। ये फोटो उसकी मौत से ऐन पहले का है। इस फोटो से दुनिया को कोलंबिया में ज्वालामुखी की भयावहता का पता चला।