फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के चलते उखड़े पेड़, टूटे हुए बिजली के खंभे, हवा में उड़ी छतें, जगह-जगह बिखरा सामान चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ की तबाही की कहानी बयां करने के लिए काफी है।
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

2 of 12
रविवार सुबह से ही चल रही 170-180 किमी की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने विशाखापट्टनम, श्रीकाकुलम और विजियानगरम में सामान्य जन जीवन को पूरी तरह से पटरी से उतारकर रख दिया।
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

3 of 12
हुदहुद ने सबसे पहले विशाखापट्टनम में अपनी दस्तक दी। लगातार भारी बारिश के बीच मजबूत से मजबूत पेड़ भी अपनी जगह से उखड़ गए। झोपड़ियों आदि की छतों की तो खैर बात ही क्या की जाए।

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

4 of 12
विशाखापट्टनम और श्रीकाकुलम में सड़कों पर जगह-जगह बिजली के टूटे खंभे, तारें व होर्डिंग बिखरे पड़े थे। हालांकि सबसे ज्यादा तबाही विशाखापट्टनम में ही देखने को मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज हवा की वजह से घरों की खिड़कियां टूट गई हैं।
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

5 of 12
सरकार ने लोगों से तूफान के गुजरने तक घरों में रहने की अपील की थी। श्रीकाकुलम, विशाखापट्टनम और विजयानगरम में फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। हुदहुद की वजह से दोनों जिलों की संचार व्यवस्था भी बुरी तरह गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

6 of 12
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से कहा है कि चक्रवाती तूफान हुदहुद को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। साथ ही तूफान से प्रभावित तटीय राज्य के लिए 2000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की भी घोषणा की जाए। राहत व बचाव कार्यों के संबंध में सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद नायडू ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

7 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को चक्रवाती तूफान हुदहुद से निपटने के लिए हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

8 of 12
पिछले साल आए चक्रवाती तूफान ‘फेलिन’ से घबराए ओडिशा के केंद्रपाड़ा व जगजसिंहपुर जिलों के तटीय गांवों ने लोगों ने समय रहते ही एहतियात बरतना ज्यादा बेहतर समझा। इससे पहले 1999 में आए सुपर साइक्लोन में कई गांव बह गए थे।

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

9 of 12
चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ के विशाखापट्टनम से टकराने के बाद ही एनडीआरएफ ने तटीय शहर में भेजी गई अपनी टीमों की संख्या को दोगुना कर दिया।

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

10 of 12
बिजली चली जाने के बाद भी लोगों ने रेडियो के जरिए तूफान की स्थिति से अवगत रहे। साथ ही आपात स्थिति में सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होने के लिए भी लोगों ने अपनी तैयारी पूरी रखी।

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

11 of 12
राहत और बचाव कार्यों के लिए अब तक 13 टीमें भेजी जा चुकी हैं। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) के चीफ ओपी सिंह ने यह जानकारी दी। एनडीआरएफ की एक टीम में आमतौर पर 50 लोग होते हैं।
विज्ञापन

'हुदहुद' ने कैसे मचाया तांडव, देखिए तस्वीरें

12 of 12
‘हुदहुद’ से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने कुल 44 टीमों को आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तैनात किया था। इसके अलावा एनडीआरएफ ने दो अनुभवी डीआईजी को भी राज्यों में भेजा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें