रविवार की भोर में चंदौली में दुलहीपुर करबला (शकूर का भट्ठा) के समीप नवनिर्मित मकान ढह जाने से जहां 13 लोगों की मौत हो गई वहीं बगल के कमरे में मौजूद नवविवाहित जोड़ा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
2 of 10
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कमरुल का बेटा अलमदार और बहू तरन्नुम बगल के कमरे में सोए थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
3 of 10
तरन्नुम शनिवार को ही अपनी मां लैला के साथ ससुराल आई थी।
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
4 of 10
इस दिन ससुराल में दावत का आयोजन किया गया था। अलमदार से दो महीने पहले ही उसका निकाह हुआ था। हादसे में लैला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
5 of 10
मां की मौत से तरन्नुम सदमे में है। कमरुल के भाई मोहम्मद शकी को भी शनिवार की दावत में शरीक होना था, मगर वह नहीं आ सका।
विज्ञापन
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
6 of 10
उधर, इलाके में इस बात की चर्चा रही कि कोई किस्मत से बच गया तो किसी को मौत खींच लाई।
विज्ञापन
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
7 of 10
परिवार से ही जुड़े लोगों ने बताया कि निकाह के बाद से तरन्नुम मायके में थी। शनिवार की शाम वह अपनी मां के साथ ससुराल आई थी। यहां परिवार ने धूमधाम से नई बहू का स्वागत किया। रात में हुई दावत में परिवार के साथ ही पास-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार भी शरीक हुए। कमरुल को क्या पता था कि यह खुशियां ज्यादा देर टिकने वाली नहीं।
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
8 of 10
रात 11 बजे सभी सोने चले गए। नवविवाहित जोड़ा अलग कमरे में था, जबकि परिवार के शेष लोग और चार मजदूर एक हाल में ही सोए। देर रात तेज आवाज के साथ हाल की छत ढह गई जिससे पूरा मकान ही जमींदोज हो गया।
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
9 of 10
अलमदार का कहना था कि उसकी खुशियां एक झटके में ही मातम में बदल गईं। पत्नी तो मिली मगर मां-बाप का साया सिर से उठ गया।
तस्वीरें: कोई किस्मत से बचा तो किसी को मौत खींच लाई
10 of 10
मुगलसराय का रहने वाला हबीब शनिवार की दोपहर कमरुल के घर हथकरघा लगाने पहुंचा था। उसे रात में यहां रुकना था मगर घर से फोन आने पर वह काम पूरा किए बगैर लौट गया और हादसे का शिकार होने से बच गया। (तस्वीर- हादसे में बच्चे की मौत।)