आगरा के खंडोली थाने में जहरीली शराब पीने से दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों गढ़ी लाल सिंह के रहने वाले हैं। गांव के कन्हैया, सहदेव, भूरी सिंह, और शंकर पाल ने शराब पी थी। उन्होंने गांव की ही दुकान से शराब पी थी। कन्हैया और सहदेव की हालत गंभीर बनी हुई थी। ग्रामीण कन्हैया और सहदेव को सुल्तानगंज पुलिया बाईपास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।