हम अक्सर सरकार के किसी न किसी रवैए से परेशान रहते हैं। कभी हम चुपचाप रह जाते हैं तो कभी हम इसका मुखर विरोध करते हैं। हमारे समाज में भी सरकार के अनैतिक रवैए के खिलाफ बोल्ड प्रदर्शन हुए हैं जिन्होंने सरकारों को झकझोर कर रख दिया। तस्वीरों में आप भी देखें।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ ऐसे बोल्ड प्रदर्शन कहीं देखे हैं आपने
2 of 6
स्लट वॉक: कनाडा से शुरु हुआ स्लट वॉक का सिलसिला भारत भी आ पहुंचा। भारत में यह "बेशर्म मोर्चा" नाम से प्रचलित हुआ और दिल्ली के जंतर-मंतर में इस आंदोलन ने खूब जोर पकड़ा। दरअसल यह पूरा मामला कनाडा के टोरंटों में एक पुलिसवाले की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। उसने कहा था कि महिलाओं को छेड़खानी से बचने के लिए स्लट की तरह कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ ऐसे बोल्ड प्रदर्शन कहीं देखे हैं आपने
3 of 6
गे परेड: साल 2014 में समलैंगिकों के समान अधिकारों की वकालत के लिए राजधानी नई दिल्ली में बाराखंभा से जंतर-मंतर तक एक बड़ी रैली निकाली गई। गुजरात में भी इस तरह की रैली निकाली गई। इस रैली में गे, लेस्बियन और ट्रांसजेंडर लोगों ने प्रदर्शन किया। ऐसी ही एक रैली साल 2013 में भी निकाली गई थी।
सरकार के खिलाफ ऐसे बोल्ड प्रदर्शन कहीं देखे हैं आपने
4 of 6
पिंक चड्ढी:मंगलौर में युवा महिलाओं पर पब में हुए हमले के बाद काफी सारी महिलाओं ने श्रीराम सेना के नेता प्रमोद मुतालिक को पिंक कलर के इनर वियर भेजे । इसका नाम पिंक चड्ढी अभियान रखा गया। इन महिलाओं ने मुतालिक के अभ्रद्र व्यवहार का विरोध करने के लिए यह तरीका अपनाया। इस ग्रुप ने वेलेंटाइन डे के दिन मुतालिक को बड़ी संख्या में पिंक चड्ढियां और अन्य सामान भेजा।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ ऐसे बोल्ड प्रदर्शन कहीं देखे हैं आपने
5 of 6
किस ऑफ लव: दक्षिण भारत से मोरल पुलिसिंग के खिलाफ शुरू किया गया 'किस ऑफ लव' कैंपेन देखते ही देखते देशभर से फैल गया और इस कैंपेन को मिलाजुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कुछ युवाओं ने कोच्चि और कोलकाता की तर्ज पर 'किस ऑफ लव' कैंपेन का आयोजन किया।
सरकार के खिलाफ ऐसे बोल्ड प्रदर्शन कहीं देखे हैं आपने
6 of 6
मणिपुर में अफस्पा के खिलाफ औरतों का न्यूड अभियान:साल 2004 की गर्मियों में मणिपुर की महिलाओं ने अफस्पा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान सैंकड़ों महिलाएं इम्फाल के असम राइफल्स के मुख्यालय में घुस गई और करीब 40 महिलाओं ने हांथों में तख्तियां ले नग्न होकर परेड किया। इन तख्तियों पर लिखा था "भारतीय सेना हमारा बलात्कार करे और सेना हमारा शरीर ले ले।"