पिछले सप्ताह मणिपुर में सेना के काफिले पर घात लगाकर किए गए उग्रवादी हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। पूर्वोत्तर में पिछले दो दशकों में सेना पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। उस हमले की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो आपको झकझोर सकती हैं।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
2 of 15
हमले में बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। हमले में सेना के 11 जवान घायल हुए थे। हमला कितना भयावह था, इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
3 of 15
हमला उग्रवादी समूह एनएससीएन खापलांग, केवाईकेएल और केसीपी ने किया। सेना के जिस वाहन पर हमला किया गया, कई जवान उस वाहन में जलकर कोयला हो गए। देखिए तस्वीरें।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
4 of 15
हमले में 18 जवानों की मौत हो गई, जिसमें 7 जवान हिमाचल प्रदेश के थे और 6 जम्मू के थे।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
5 of 15
जहां हमला किया गया, वह घटना स्थल भारत-म्यांमार सीमा से महज 15-20 किमी दूर है।
विज्ञापन
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
6 of 15
हमला तब हुआ जब सेना के 6 डोगरा रेजीमेंट की टीम चार वाहनों में इंफाल से 80 किमी दूर तेंगनौपाल-न्यू समताल रोड पर नियमित रोड ओपनिंग पेट्रोल पर थी।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
7 of 15
जवानों के हथियारों का हाल कुछ ऐसा हो गया था उस हमले में। पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने शक्तिशाली इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर उन पर हमला कर दिया।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
8 of 15
हमले में मारे गए जवानों की तस्वीरें। आईईडी विस्फोट के बाद उग्रवादियों ने काफिले पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
9 of 15
ये तस्वीर मणिपुर हमले मे मारे गए जवान रामसिंह के अंतिम संस्कार की है। राम सिंह का अंतिम संस्कार जम्मू में किया गया।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
10 of 15
मणिपुर हमले में मारे गए जवानों का शव। मणिपुर में जवानों के काफिले पर गुरुवार को हमला हुआ था, लेकिन उनके शव रविवार तक घर पहुंच पाए।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
11 of 15
जम्मू में जवान सतपाल भसीन का अंतिम संस्कार किया गया। शव को मुखग्नि उनके मासूम बेटे ने दी।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
12 of 15
हमले के मारे गए जवान मनोज कुमार मंडी के थे। उनके शव को देख रोती उनकी पत्नी और बहनें।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
13 of 15
जवान कुलदीपराज का शव के ले जाते सैन्य अधिकारी। कुलदीप का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया।
EXCLUSIVE: आतंकियों ने हैवानियत से मारा देश के सपूतों को
14 of 15
मणिपुर हमले में 18 जवानों की मौत हुई थी। तिरंगे में लिपटा जवानों के ये शव चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन में रखा गया है, वहां शवों को श्रद्घांजलि दी गई।