फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां लगता है शैतानों का 'मेला', देखिए तस्वीरें

Sat, 24 Oct 2015 02:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कहने को तो हमारा मुल्क चांद पर जा पहुंचा है, मंगल पर पानी की खोज कर रहा है लेकिन यहीं समाज का एक ऐसा हिस्सा भी है जो आज भी भूत -प्रेत और शैतान पर यकीन करते हैं। मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नगर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव का है जहां सालों पुराने बने सैयद अब्दुल लतीफ के मजार पर भूतों का मेला लगता है।
विज्ञापन

यहां लगता है शैतानों का 'मेला', देखिए तस्वीरें

2 of 6
लोगों का मानना है कि यहां मौजूद मजार वाले बाबा अपनी शक्ति से इंसानों के रुप में शैतानों को बुलाते हैं और फिर उन्हें सजा देते हैं। वहां आने वाले लोगों का मानना है कि जो भी यहां आता है और उस पर शैतान का साया होता है तो उसे बाबा के सजा देने से शैतान से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन

यहां लगता है शैतानों का 'मेला', देखिए तस्वीरें

3 of 6
सबसे बड़ी बात यह है कि लोग इस अंधविश्वास को आस्था मान कर दूर-दूर से आते हैं और अपना इलाज करवाते हैं।

यहां लगता है शैतानों का 'मेला', देखिए तस्वीरें

4 of 6
यहां आने वालों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं और बच्चियों की होती है। यहां आने वाले लोगों का यह भी मानना है कि यह एक ऐसी मजार है जहां बाबा शैतानों को खुद बुलाते हैं, चाहे वो उनसे कितने भी दूर क्यों न हों यहां आने वाले बाबा के भक्तों का मानना है कि बाबा जब शैतान जगाते हैं तो फिर वो व्यक्ति तेजी से इधर-उधर भागने लगता है जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
विज्ञापन

यहां लगता है शैतानों का 'मेला', देखिए तस्वीरें

5 of 6
जब इन शैतानी शक्तियों पर उनके साथ आए परिवार वाले उन पर कोई चादर डाल देते हैं तो वे शांत हो जाते हैं और फिर उनका शरीर खुद-ब-खुद जमीन पर पटकने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगता है शैतानों का 'मेला', देखिए तस्वीरें

6 of 6
भूतों का यह मेला देख कर ये यकीन करना मुश्किल है कि मुल्क का ये हिस्सा भी वाकई 21वीं सदी में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें