गंगा के पावन तट पर मंगलवार की शाम शास्त्रीय रागों, आलापों के साथ ही पारंपरिक लोक धुनों से परवान चढ़ी।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
2 of 10
युवा सितार वादक निलाद्री कुमार ने राग श्री की अवतारणा से गंगा महोत्सव की अंतिम निशा की शुरुआत की।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
3 of 10
जानी मानी शास्त्रीय गायिका बेगम परवीन सुल्ताना ने शास्त्रीय बंदिश को कठिन राग पूरिया धनाश्री में निबद्ध किया तो ठुमरी के अंदाज में फिल्मी नगमा उतार कर नई पीढ़ी के मन की गहराइयों को छूने की कोशिश की।
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
4 of 10
दिल्ली से आए डॉ. राजा-राधा रेड्डी की टीम ने कुचिपुड़ी नृत्य से समा बांधा। कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
5 of 10
कुचिपुड़ी नृत्य में जहां पारंपरिक भावों के साथ ही शास्त्रीय पुट साकार हुए, वहीं सितार के तारों के साथ लोगों का तन-मन भी खूब झंकृत हुआ।
विज्ञापन
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
6 of 10
उप शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी ने माइक संभाला। गंगा और बाबा विश्वनाथ को नमन करने के बाद मालिनी ने दादरा, ठुमरी, कजरी के अलावा पारंपरिक लोक गीतों से अपनी छाप छोड़ी। ठुमरी के बोल-नदिया धीरे बहो मोरे सैंया जी उतरेंगे पार... की उनकी प्रस्तुति पर लोग झूमने लगे
विज्ञापन
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
7 of 10
आखिर में सूबे के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने एक पारंपरिक गीत की फरमाइश की। बोल थे- सइंया मिलल लरिकइयवा मैं क्या करूं/सोलह बरस की जब मैं होने को आई/सइयां छुड़ावें मोसे पइयां मैं क्या करूं... के बोल पर खूब तालियों के शोर गूंजे और सीटियां बजने लगीं। मंत्री ने मलिनी को स्मृति चिह्न
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
8 of 10
कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मशहूर गायक अनूप जलोटा भी पहुंचे थे।
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
9 of 10
गंगा महोत्सव की अंतिम निशा में जहां एक ओर कलाकारों ने गायक के सुरों से लोगों को कर्णप्रिय संगीत सुनाया वहीं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति से कलाकारों ने शमां बांध दिया।
गंगा महोत्सव की आखिरी निशा बनीं यादगार, गवर्नर भी पहुंचे
10 of 10
महोत्सव के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।