चांदनी में नहाए ताजमहल की झलक पाने के लिए दूर-दूर से सैलानी पहुंचे, लेकिन कोहरे की वजह से निराशा हाथ लगी। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)
विज्ञापन
तस्वीरें: ताज के नाइट व्यू में कोहरा बन रहा 'विलेन'
2 of 6
यमुना किनारे कोहरा ज्यादा होने से ताज के नाइटव्यू से कई पर्यटकों को लौटना पड़ा। गुरुवार को 400 पर्यटकों ने पूरे आठ शिफ्ट में बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: ताज के नाइट व्यू में कोहरा बन रहा 'विलेन'
3 of 6
बुधवार दोपहर को ही बुकिंग फुल होने के बाद टिकट खिड़की को बंद कर दिया गया था। गुरुवार को भी कोहरा अड़चन बनकर आ सकता है।
तस्वीरें: ताज के नाइट व्यू में कोहरा बन रहा 'विलेन'
4 of 6
बुधवार को ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए 276 पर्यटकों ने बुकिंग कराई। रात नौ बजे के बाद कोहरे की चादर ने ताजमहल को आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: ताज के नाइट व्यू में कोहरा बन रहा 'विलेन'
5 of 6
इसके बाद ही शिफ्ट में पर्यटकों को उम्मीद के मुताबिक, ताजमहल का दीदार नहीं हो सका। रात में ठिठुरते हुए पर्यटकों ने चांदनी में नहाए ताज की झलक देखी, लेकिन जैसा सुना था, वैसा पाया नहीं।
तस्वीरें: ताज के नाइट व्यू में कोहरा बन रहा 'विलेन'
6 of 6
गुरुवार रात को तो पूरे 400 पर्यटक ताज देखने पहुंचेंगे। दरअसल, पूर्णिमा शुक्रवार को है, लेकिन शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। इसके बाद शनिवार को ताज का दीदार किया जा सकेगा। शाम तक एएसआई के माल रोड कार्यालय में नाइटव्यू की टिकट बुक करने के लिए विदेशी पर्यटक आते रहे, लेकिन हाउस फुल का बोर्ड देखकर लौटना पड़ा।