फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
फ्रांस की राजधानी पेरिस में दो जगहों पर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन किया जहां लोगों को बंधक बनाया गया था। फ्रेंच मीडिया के हवाले से यह खबर मिल रही है कि ऑपरेशन में पुलिस ने दोनों जगहों पर कुल तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं चार बंधक की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

2 of 10
शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकियों ने कई लोगों को बंधक बनाया। बीबीसी की खबर के अनुसार पेरिस के पूर्वी इलाके में पोर्ट डे वानसेन के यहूदी सुपरमार्केट में एक हथियारबंद आतंकी घुस गया। जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह वही आतंकी है जिसने कल एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

3 of 10
एक अन्य घटना में पेरिस के उत्तर पूर्वी इलाके की एक बिल्डिंग में घुसे दो आतंकी भाइयों ने एक महिला को बंधक बनाया था।

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

4 of 10
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब आतंकियों से संपर्क बनाने का प्रयास किया तो उन्होंने साफ कह दिया कि वो लोग यहां मरने के लिए ही आए हैं। आतंकी लगातार यही बात दोहरा रहे थे कि हम यहां मरने आए हैं।
विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

5 of 10
दूसरी ओर आतंकियों की फायरिंग के चलते एहतियातन पेरिस एयरपोर्ट के दो रास्तों को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

6 of 10
पेरिस में भय का आलम ये है कि लोग घरों से निकलने में डर रहे हैँ। पूरे शहर में पुलिस की गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

7 of 10
बता दें कि मंगलवार को पेरिस में एक मैगजीन के दफ्तर में तीन आतंकियों ने खूनी खेल खेला था। उन्होंने शार्ली एब्डो मैगजीन के ऑफिस में घुस कर 10 पत्रकारों समेत 12 लोगों की हत्या कर दी थी।

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

8 of 10
इसके बाद गुरुवार को आतंकियों ने एक पेट्रोल पंप पर भी लूटपाट की थी।

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

9 of 10
तभी से पुलिस हमलावरों के पीछे लगी हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लाख प्रयास के बाद भी आतंकियों तक नहीं पहुंच सकी हैं। हालांकि सोशल मीडिया में नाम आने के बाद गुरुवार को एक संदिग्‍ध आतंकी ने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन

पेरिस बंधक संकट: 3 आतंकी ढेर, देखिए तस्‍वीरें

10 of 10
Blast
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें