फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 10
भारतीय वायुसेना में भी जल्द ही महिला पायलट लड़ाकू विमान उड़ाती दिखेंगी। हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी में तीन महिला पायलटों को लड़ाकू विमानों का प्रशिक्षण देने योग्य पाया गया। वायुसेना में महिलाएं हैं, लेकिन वे लड़ाकू विमान नहीं उड़ातीं। सरकार ने हाल में महिलाओं को लड़ाकू विमानों की कमान सौंपने का फैसला लिया था। भारत की पहली लड़ाकू पायलट होने का गौरव किस महिला को मिलेगा, ये जल्द तय हो जाएगा। मिलिए उन महिलाओं से जिन्हें अपने-अपने देशों में पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट होने का गौरव मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

2 of 10
साबिहा गुकचेन तुर्की की पहली महिला लड़ाकू पायलट थीं। उन्हें दुनिया की पहली म‌हिला लड़ाकू पायलट भी माना जाता है। वे तुर्की के पहले राष्ट्रपति मुस्तफा कमाल अतातुर्क, जिन्हें आधुनिक तुर्की का शिल्‍पी भी माना जाता है, की गोद ली हुई आठ संतानों में एक थीं। फ्रांस की मारी मारवींट (20 फरवरी 1875– 14 दिसंबर 1963) और रूस की युगेनी मिखाइलोवना साखोवस्काया (1889 -1920) साबिहा से पहले विमान उड़ा चुकी थीं।
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

3 of 10
साबिहा (22 मार्च 1913 – 22 मार्च 2001) 23 वर्ष की उम्र में ही लड़ाकू पायलट बन गई थीं। इंस्टिट्यूट फॉर वोमेन ऑफ एवियेशन वर्ल्डवाइड के मुताबिक, साबिहा ने 1937 में तुर्की द्वारा देर्सिम विद्रोहियों के खिलाफ चलाए अभियान में हिस्सा ल‌िया। तुर्की के शहर इस्तांबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम साबिहा गुकचेन के नाम पर ही रखा गया है। 1996 में अमेरिकी एयरफोर्स ने इतिहास के 20 महान वायुयान चालकों की सूची प्रकाशित की, साबिहा उस सूची में जगह बनाने वाली एक मात्र महिला थी।

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

4 of 10
जो कुम ह्यांग और रिम सोल उत्तर कोरिया की पहली म‌हिला लड़ाकू पायलट हैं। 22 जून, 2015 को कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने तस्वीरें जारी कर खुद ये जानकारी दी। तस्वीरों में दोनों पायलट कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ थीं। केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन अपनी महिला लड़ाकू पायलटों की टीम को 'फ्लॉवर्स ऑफ द स्काई' कहते हैं।
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

5 of 10
1987 में पैदा हुई आयशा फारूक पाकिस्तान की पहली महिला लड़ाकू पायलट थीं। वे उन छह महिला पायलटों में से एक थीं, जिन्हें पाकिस्तानी एयरफोर्स ने लड़ाकू पायलट के रूप में चुना। पाकिस्तानी सेना में तकरीबन 4,000 महिला कार्यरत हैं, हालांकि ज्यादातर डेस्क और मेडिकल सेवााओं में तैनात हैं। वे फिलहाल पाकिस्तानी एयरफोर्स की स्‍क्वैड्रन 20 का हिस्सा हैं और 20 पुरुष पायलटों के साथ चीन के बने लड़ाकू विमान F7PG उड़ाती हैं।
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

6 of 10
मरियम मु‌ख्तियार पाकिस्तान की ऐसी पहली लड़ाकू पायलट हैं, जिनकी मौत लड़ाकू विमान क्रैश होने से हुई। पिछले महीने पाकिस्तानी पंजाब में नियमित प्रशिक्षण के दौरान उनका विमान क्रैश हो गया।
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

7 of 10
यूलराइक फ्लेंडर 2006 में जर्मनी की पहली महिला लड़ाकू पायलट बनीं। जर्मन टैबलॉयड 'बिल्‍ड' ने उन्हें जर्मनी की 100 महान महिलाओं में एक माना है। जर्मन फोर्स ने उनकी उपलब्धियों पर एक डॉक्युमेंट्री भी जारी की थी।

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

8 of 10
जीनी लीविट अमेर‌िका की पहली म‌हिला लड़ाकू विमान चालक थीं। उन्होंने 1993 में  F-15E स्ट्राइक इगल फाइटर जेट उड़ाया और अमेरिका की पहली महिला पायलट होने का रुतबा पाया। 1967 में जन्मीं लीविट अमेरिकी एयरफोर्स की ऐसी पहली महिला कमांडर बनीं, जिन्होंने एयरफोर्स की लड़ाकू विंग का नेतृत्व किया।

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

9 of 10
मेजर मरियम अल मंसूरी संयुक्त अरब अमीरात की एयरफोर्स ज्वाइन करने वाली पहली महिला पायलट थीं। उन्होंने 2007 में अबु धाबी के खलीफा बिन जायेद एयर कॉलेज से स्नातक किया और F-16 लड़ाकू विमानों को उड़ाने का प्रशिक्षण लिया। अमेरिकी नेतृत्व में हाल ही में सीरिया पर किए गए हवाई हमलों में उन्होंने यूएई के बेडे़ का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

10 of 10
जो सेल्टर इंग्लैंड की रॉयल एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट थीं। उन्हें दिसंबर 1994 में 'कॉम्‍बेट रेडी' का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें