फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीरोजाबाद: पुलिस की पिटाई से प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की मौत

विज्ञापन
1 of 6
फीरोजाबाद के टूंडला में मतदान से पहले शुक्रवार रात बूथ कैप्चरिंग की आशंका पर शिकायत करने थाना नगला सिंघी पहुंचे प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई।
विज्ञापन

फीरोजाबाद: पुलिस की पिटाई से प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की मौत

2 of 6
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रात भर थाने पर हंगामा किया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और सिपाही राजेंद्र कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद: पुलिस की पिटाई से प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की मौत

3 of 6
तेजवीर (55) गांव नगला सिंघी के रहने वाले थे। गांव के मजरे ग्वारई का मतदान केंद्र गांव नगला पीपरिया में बनाया गया था। यह गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर यमुना की तलहटी में है।

फीरोजाबाद: पुलिस की पिटाई से प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की मौत

4 of 6
शुक्रवार रात करीब दस बजे प्रधान पद की महिला प्रत्याशी कल्पना चौहान, तेजवीर और अन्य समर्थकों के साथ थाना नगला सिंघी पहुंचीं और आशंका जताई कि विरोधी प्रत्याशी नगला पीपरिया बूथ को कैप्चर करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फीरोजाबाद: पुलिस की पिटाई से प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की मौत

5 of 6
थाने में मौजूद स्टाफ ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे थानाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए और उनका दरवाजा खुलवाया। नींद से जगाने पर झल्लाए थानाध्यक्ष ने सभी को हिरासत में लेने की धमकी दी। तेजवीर ने विरोध किया तो उन्हें सबके सामने पीटा और थाने के कार्यालय में बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीरोजाबाद: पुलिस की पिटाई से प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की मौत

6 of 6
ग्रामीणों का आरोप है कि पिटाई के कुछ देर बाद ही तेजवीर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना घेर लिया और पुलिस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी पाकर आए एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने तेजवीर के बेटे हेमंत चौहान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई और थानाध्यक्ष और सिपाही राजेंद्र निलंबित करने जानकारी दी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें