इलाहाबाद में औद्योगिक क्षेत्र के पिपरांव गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें शपथ लेकर लौट रहे चटकहना गांव के प्रधान विजय कुमार तिवारी (35) और दूसरे पक्ष से संतोष सिंह उर्फ संतू सिंह (40) की मौत हो गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद)
विज्ञापन
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
2 of 11
दोनों के समर्थकों ने रामपुर और डेरी चौराहे पर जबरदस्त बवाल किया। चक्काजाम के साथ ही आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया गया। सूचना पर आईजी, डीआईजी, एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स और आरएएफ पहुंच गई।
विज्ञापन
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
3 of 11
उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। बाद में फोर्स ने किसी तरह उन्हें खदेड़ा। तनाव को देखते हुए दोनों मृतकों के घर पर फोर्स तैनात कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
4 of 11
औद्योगिक क्षेत्र के चटकहना खुर्द गांव का रहने वाला विजय कुमार तिवारी डेरी चौराहे पर मकान बनाकर परिवार समेत रहता था। वह इस बार चटकहना गांव से प्रधान चुना गया। रविवार दोपहर वह अपने समर्थकों और निजी गार्ड के साथ चाका ब्लॉक पर शपथ लेने गया था।
विज्ञापन
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
5 of 11
शपथ लेने के बाद उसके पास किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह पिपरांव चौराहे पर पहुंचा और वहां सिक्योरिटी एजेंसी संचालक और प्रॉपर्टी डीलर संतोष सिंह उर्फ संतू सिंह से बात करने लगा।
विज्ञापन
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
6 of 11
बातचीत के दौरान किसी बात पर उनके बीच कहासुनी हुई और फायरिंग होने लगी। एक फायर होते ही दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलियां बरसने लगीं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से विजय तिवारी और उसका विकास तिवारी घायल हुए जबकि दूसरी तरफ से संतोष सिंह को गोली लगी।
विज्ञापन
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
7 of 11
समर्थक विजय और विकास को लेकर अस्पताल भागे। इस बीच संतोष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस पहुंची और संतोष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर संतोष की मौत की खबर मिलने पर थाने पहुंचे ग्रामीण शव नहीं मिलने पर भड़क उठे। वे हंगामा करते हुए रामपुर चौराहे आ गए।
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
8 of 11
नाराज लोगों ने पथराव व आगजनी शुरू कर दी। इस दौरान एक बाइक को आग के हवाले करने के साथ ही कई वाहनों में तोड़फोड़ व पथराव किया गया। नाराज लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया।
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
9 of 11
उधर निजी अस्पताल में विजय की मौत हो गई जिसके बाद समर्थक पुलिस से झड़प कर शव लेकर गांव आ गए। विजय के समर्थकों ने भी शव डेरी चौराहे के पास रखकर चक्काजाम किया और तोड़फोड़, आगजनी की।
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
10 of 11
बवाल की खबर पाकर आईजी बीबी शर्मा, डीआईजी भगवान स्वरूप, एसएसपी केएस इमेनुएल, एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र कई थानों की फोर्स और आरएएफ के साथ मौके पर पहुंचे। खदेड़ने पर भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। किसी तरह पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।
यूपी: जमीन विवाद में फायरिंग, प्रधान समेत दो की मौत
11 of 11
तनाव के हालात को देखते हुए विजय और संतोष के घर के पास भारी पुलिस बल तैनात है। विवाद के पीछे जमीन के झगड़े की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर का इंतजार कर रही है।